{"_id":"5ef24ef0a041f753cc5a0cbb","slug":"baris-got-relief-from-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर आसमान में होती रही उमड़-घुमड़, उमस बढने से लोगों का बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर आसमान में होती रही उमड़-घुमड़, उमस बढने से लोगों का बुरा हाल
Wed, 24 Jun 2020 01:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में हुई मानसून की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को दिनभर आसमान में काले बादलों ने डेरा जमाए रखा। हालांकि उमड़-घुमड़कर बादल बिना बरसे ही निकल गए। आसमान में बादल छाए रहने और पुरवा हवाओं की दखल से उमस बढ़ गई। इससे लोगों का बुरा हाल रहा। घरों व कार्यालयों में दिनभर पंखे फर्राटा भरते रहे। अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सिएस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी बादल आसमान में डटे रहे, मगर सिर्फ उमड़-घुमड़ कर निकल गए। कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हुई। दोपहर में मौसम साफ हो गया। थोड़ी देर के लिए धूप तेज हुई और पुरवा हवाओं ने रफ्तार पकड़ी तो उमस शुरू हो गई। उमसभरी गर्मी से लोगों को बुरा हाल रहा। शहर के बाबागंज भंगवाचुंगी, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, स्टेशन रोड सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन
घरों व कार्यालयों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे, फिर गर्मी से राहत नहीं थी। इधर शाम चार बजे के बाद फिर आसमान में बादलों की सक्रियता बढ़ गई। बादलों की उमड़-घुमड़ तेज हो गई। बारिश के आसार तेज हुए, मगर बादल बूंदाबांदी तक सिमटकर रह गए। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने पर बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन