{"_id":"5c6e4d41329a872afcf1cb9d1c747cb9","slug":"barhna-commotion-of-consumers-during-the-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरहना में जांच के दौरान उपभोक्ताओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरहना में जांच के दौरान उपभोक्ताओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पावर कारपोरेशन की ओर से पिछले सप्ताह भर से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बैरहना में जंाच करने पहुंची विभागीय टीम को उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच टीम में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने जबरदस्त हंगामा किया। दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों ने अभद्रता के आरोपों से सिरे से खारिज किया है।
एसडीओ राजीव सिंह का कहना है कि उपभोक्ता जांच का विरोध कर रहे थे।
बिजली विभाग की ओर से 60 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान शहर के छह फीडरों से जुड़े इलाकों में टीमें जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक दो सौ से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी जा चुकी है जबकि बिजली चोरी के आरोपों में दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है लेकिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को रविवार को जांच के दौरान बैरहना में उपभोक्ताओं के हंगामे का भी सामना करना पड़ा। हंगामे को देखते हुए टीम लौट आयी। विभागीय एसडीओ राजीव सिंह का कहना है कि अभियान के दौरान उपभोक्ता विरोध करते ही हैं। हंगामा होना स्वाभाविक है। जहां विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की अभद्रता का सवाल है तो यह सरासर गलत है। अभियान के दौरान नियमानुसार जांच की जाती है।