फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bar Association Bylaws Amendment Passed With 81 Percent Votes, Applicable From December 1

हाईकोर्ट : 81 फीसदी मतों से बार एसोसिएशन बाईलॉज संशोधन पारित, एक दिसंबर से ही लागू

Thu, 01 Dec 2022 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 09:38 PM IST
सार

जनमत संग्रह समिति सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी, सदस्य सोम नारायण मिश्र, रचना दूबे व यतींद्र की निगरानी में पुस्तकालय हाल में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष आरके ओझा व महासचिव एसडी सिंह जादौन ने बार सदस्यों का आभार जताया है।

विज्ञापन
Bar Association Bylaws Amendment Passed With 81 Percent Votes, Applicable From December 1
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन बाईलॉज संशोधन भारी मतों से पारित हो गया है। संशोधन के पक्ष में 81 फीसदी वोट पड़े। कार्यकारिणी ने संशोधन प्रस्ताव पारित होते ही एक दिसंबर 22 से प्रभावी घोषित कर दिया है। जनमत संग्रह समिति द्वारा 28 व 29 नवंबर को कराए गउ मतदान में कुल 3725 मतदाताओं ने वोट डाले। जिसमें से 3027 मत संशोधन के पक्ष में तो 625 मत विरोध में पड़े। 29 मत अवैध पाए गए। चार खाली थे, 23 अस्पष्ट थे। अध्यक्ष व महासचिव के वोट की गणना नहीं की गई।

विज्ञापन



जनमत संग्रह समिति सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष वशिष्ठ तिवारी, सदस्य सोम नारायण मिश्र, रचना दूबे व यतींद्र की निगरानी में पुस्तकालय हाल में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष आरके ओझा व महासचिव एसडी सिंह जादौन ने बार सदस्यों का आभार जताया है। इससे पहले पूर्व पदाधिकारियों की प्रारूप समिति की बैठक में संशोधन प्रस्ताव पर विचार किया गया था। जिसके बाद प्रारूप समिति की रिपोर्ट आम सभा में प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन



नियमानुसार गुप्त मतदान कराया गया। इसके लिए जनमत संग्रह समिति का गठन किया गया। जिसकी निगरानी में अधिवक्ताओं की बड़ी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया। 30 नवंबर को मतपत्रों की छंटनी के बाद एक दिसंबर को साढ़े दस बजे से मतगणना शुरू की गई। जनमत संग्रह समिति ने परिणाम बाद परिणाम की रिपोर्ट बार कार्यकारिणी को सौंप दी। जिसके बाद कार्यकारिणी की बैठक में संशोधन को प्रभावी घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bar Association Bylaws Amendment Passed With 81 Percent Votes, Applicable From December 1
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता आर के ओझा अध्यक्ष एवं संचालन महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने किया। अध्यक्ष ओझा ने संशोधन को अधिवक्ता कल्याण के लिए जरूरी बताया। जादौन ने इसे ऐतिहासिक निर्णय करार दिया। बार एसोसिएशन के इतिहास में पहली बार बाई लाज संशोधन के लिए मतदान कराया गया है। महासचिव ने बताया कि कोविड काल के कारण इस वर्ष चुनाव में केवल 2022 के मुकद्दमों का ब्योरा देना होगा।


संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष त्रिपाठी ने कहा अधिवक्ता भविष्य निधि योजना के लिए 65 सौ सदस्यों ने अपने पीपीएफ  एवं बचत खाते का विवरण जमा किया है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, उपाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ मिश्र, सत्यम पांडेय, श्यामाचरण  त्रिपाठी, संयुक्त सचिव आशुतोष त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अन्नपूर्णा सिंह चंदेल, अनुज सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनुराग शुक्ल, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed