{"_id":"6a0391290538fd792c0a24b1","slug":"bar-and-bench-are-two-sides-of-the-same-coin-sdm-allahabad-news-c-407-1-sald1005-14742-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू : एसडीएम
Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 13 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
मेजा तहसील सभागार में बार और बेंच की समन्वय बैठक को संबोधित करतीं मेजा की एसडीएम नीलम उपाध्याय।
तहसील सभागार में मंगलवार को बार और बेंच की समन्वय बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। एसडीएम नीलम उपाध्याय ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। दोनों का मकसद फरियादियों और वादकारियों को न्याय दिलाना है।
उन्होंने कहा कि नियमित न्यायालय चलें इस पर जोर रहेगा, ताकि वादकारियों को न्याय मिल सके।
एसडीएम (न्यायिक) प्रेम चन्द्र प्रजापति ने भी नियमित न्यायालय चलाने पर जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी मिश्रा ने तहसील में फैली अव्यवस्था को दूर करने की हिदायत दी। इन्द्रदेव मिश्र ने तहसील प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया। सप्ताह में एक दिन लेखपाल और कानूनगो को तहसील में बैठने को जरूरी बताया गया।
अध्यक्षता बार एसोसिएशन मेजा के अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी और संचालन हीरालाल मिश्र मधुप ने किया। इस मौके पर एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय, आनंन पांडेय, केके त्रिपाठी, योगेंद्र नारायण शर्मा, मनोज शुक्ला, राजू पांडेय, गुड्डू पांडेय आदि रहे।