फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Banks called two days strike from today

आज से दो दिन बैंकों में हड़ताल

Fri, 31 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Banks called two days strike from today
Banks called two days strike from today
एसबीआई समेत सभी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी होंगे शामिल
विज्ञापन

तीन दिन ठप रहेंगे काम, कर्मचारियों ने समर्थन में किया प्रदर्शन
प्रयागराज। बैंकों में तीन दिनों तक सभी काम ठप रहने की आशंका बन गई है। बैंक कर्मियों ने शुक्रवार और शनिवार को हड़ताल की घोषणा की है। इसमें एसबीआई समेत सभी बैंकों के अफसर और कर्मचारी शामिल होंगे। वहीं इसके अगले दिन रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार तीन दिन बैंकों में काम ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से शुक्रवार से दो दिनी हड़ताल की घोषणा की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर 11 से 13 मार्च तक तीन दिन तथा इसके बाद एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई है। बृहस्पतिवार को भारतीय बैंक संघ और यूनियन के नेताओं के बीच वार्ता हुई लेकिन विफल रही। इसके बाद पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को बैंक ऑफॅ बड़ौदा की सिविल लाइंस शाखा परिसर के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने हड़ताल के दिन पूर्ण बंदी की घोषणा की। कर्मचारियों ने सरकार और बैंक संघ के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में फोरम के संयोजक शशिकांत श्रीवास्तव ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। उन्हाेंने बताया कि हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे सेंट्रल बैंक की सिविल लाइंस शाखा के सामने केंद्रीय प्रदर्शन होगा। सभी बैंक के कर्मचारी अपनी-अपनी शाखाओं को बंद कराने के बाद वहां पहुंचेंगे। इसी क्रम में शनिवार को संगम प्लेस स्थित पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर के सामने केंद्रीय सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक स्टाफ एसोसिएशन के सचिव मदनजी उपाध्याय ने बैंक कर्मियों से बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में सुबह 10 बजे एकत्रित होने की अपील की। वहां पर सभा के बाद कर्मचारी केंद्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदर्शन करने वालों में कल्याणसेन, एसपी दीक्षित, एसपी शर्मा, टी.भट्टाचार्या, सौरभ सिंह, नीरज वर्मा, एसबी राय, सुशील दुबे, मधुरेश सिंह आदि शामिल रहे। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की बैठक में भी बैंक कर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया गया। सदस्यों ने कर्मचारियों की सभी मांगों का भी समर्थन किया। बैठक में रामफेर तिवारी, रामसागर, अनु सिंह, मुस्तकीम अहमद, एसपी शर्मा, जवाहर लाल विश्वकर्मा, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed