फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bank Recruitment Examination down the server , Ruckus

बैंक भर्ती परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन, हंगामा

Sun, 15 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 15 Feb 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bank Recruitment Examination down the server , Ruckus
बैंकों में मार्केटिंग ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान सर्वर डाउन होने से नाराज अभ्यर्थियों ने जबरदस्त हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। वे पेपर आउट होने तथा नकल का भी आरोप लगा रहे थे। यह हंगामा तकरीबन ढाई घंटे तक चला। परीक्षा निरस्त करने पर विचार किए जाने के आश्वासन के बाद ही परीक्षार्थी हटे।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की ओर से दिन में दो बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियाें को 200 प्रश्नों का जवाब देना था। एक प्रश्न का जवाब देने के बाद ही दूसरा सवाल स्क्रीन हर आ रहा था लेकिन 10 मिनट बाद ही आदित्य इंस्टीट्यॅूट ऑफ इंफारमेशन टेकभनोलॉजी केंद्र पर सर्वर डाउन हो गया। इसके बाद आधा घंटा में छह बार लिंक टूटा। वहां 183 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उनका यह भी कहना था कि इस दौरान कई का सर्वर ठीक से काम कर रहा था और नकल हो रही थी।
विज्ञापन


हालांकि लगातार सर्वर से संपर्क टूटने से नाराज अभ्यर्थी आधा घंटा बाद परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए और एग्जाम निरस्त करने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ता देख वहां फोर्स बुला ली गई। इसके अलावा एसीएम द्वितीय बसंत अग्रवाल के साथ नोडल संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा और टीसीएस के अफसर भी वहां पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने सभी अफसरों को मांग का ज्ञापन सौंपा। परीक्षार्थियों की मांग पर उन्होंने मुख्यालय में बैठे अफसरों से वार्ता की। एसीएम ने अभ्यर्थियों को बताया कि उनकी मांग पर विचार के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कमेटी परीक्षा निरस्त करने पर फैसला करेगी। एसीएम के इस आश्वासन के बाद ही तकरीबन पांच बजे अभ्यर्थी वहां से हटे। एसीएम बसंत ने बताया कि संबंधित  विभागों के प्रतिनिधि सेंटर पर पहुंचे थे। घटनाक्रम से मुख्यालय में बैठे अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है। अभ्यर्थियों के ज्ञापन के साथ रिपोर्ट अफसरों को भेज दी जाएगी। आगे की कार्रवाई उन्हें ही करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed