{"_id":"5ded516b8ebc3e1bb839b50e","slug":"bank-beema-railway-sector-allahabad-news-ald262424928","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक, बीमा, रेलवे, दूरसंचार को बचाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक, बीमा, रेलवे, दूरसंचार को बचाने का संकल्प
विज्ञापन
Bank, Beema Railway sector
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिवीजनल इंश्योरेंस यूनियन का 16 वां द्विवार्षिक सम्मेलन
आठ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा
प्रयागराज। डिवीजनल इंश्योरेंस यूनियन के 16 वें द्विवार्षिक सम्मेलन में सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों बैंक, बीमा, रेलवे और दूरसंचार को बचाने का संकल्प लिया गया।
बतौर मुख्य वक्ता महामंत्री राजीव निगम ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को कर्मचारी विरोध करार दिया। उन्होंने कहा कि एलआईसी पर सरकार की नजर तिरछी है, हमें इस मुद्दे पर आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। आठ जनवरी 2020 को प्रस्तावित हड़ताल को समर्थन देने पर आमसहमति रही।
हिन्दुस्तानी ऐकेडमी में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि नार्थ सेंट्रल जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। वक्ताओं ने बीमा क्षेत्र में बढ़ती दुश्वारियों पर चर्चा कर विभिन्न मुद्दों पर आमराय बनाई।
विज्ञापन
इस मौके पर स्वागत समिति के हरिश्चंद्र द्विवेदी, अनंत बहादुर यादव, एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विवेक शर्मा, अविनाश कुमार मिश्रा, चंद्र प्रकाश पांडेय, आलोक मालवीय, वीके राय आदि ने भी विचार रखे। संचालन संतोष विश्वकर्मा ने किया।