फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bank atm money

बैंकों के खजाने खाली, एटीएम भी सूखे

Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 13 May 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
bank atm money
इलाहाबाद
आरबीआई से कैश नहीं मिलने पर जिले में बैंकों के खजाने खाली हो रहे हैं और अधिकतर एटीएम बिना कैश के सूख से गए हैं। इस अव्यवस्था से लोगों का आक्रोश बढ़ गया और शुक्रवार को जिले की कई शाखाओं पर जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में तो पैसे को लेकर सबसे अधिक किल्लत है। वहीं सबसे बुरा हाला शादी-विवाह वाले परिवारों का है। उन्हें पैसे नहीं मिलने से तैयारियां अटकी हुईं हैं। लोग भरी दोपहरी में रुपये के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भटक रहे हैं। बैंक शाखाओं पर भी सुबह से कतार लग रही है पर मायूसी ही हाथ लग रही है।
विज्ञापन


बैंक ऑफ बड़ौदा कीडगंज, अल्लापुर, नैनी, बहादुरगंज में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही है। ऐसे में पैसा नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने हंगामा किया। सबसे खराब हालत एसबीआई की शाखाओं की है, यहां कई दिनों से पैसा नहीं पहुंचा है। नौकरी एवं पेंशनभोगी को महीने का खर्च चलाने के लिए रुपये नहीं मिल रहे हैं। एसबीआई में छोटी नोट देकर लोगों को शांत करने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह पीएनबी सिविल लाइंस, लोहिया मार्ग, कीडगंज, अलोपीबाग शाखा में भी बड़ी नोट नहीं हैं, लोगों को छोटे नोट बांटे जा रहे हैं। अब बैंकों के पास कुछ छोटे नोट ही बचे हैं। ऐसे ही हालात रहे तो बैंकों में बचे पैसे भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed