{"_id":"5e1a1cd88ebc3e87aa2c277b","slug":"bambarding-at-kulbhashkar-degree-college-allahabad-news-ald2654627178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में बमबाजी से थर्राया कुलभाष्कर कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में बमबाजी से थर्राया कुलभाष्कर कॉलेज
विज्ञापन
bambarding at Kulbhashkar degree college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दो धमाकों से दहशत, मौके पर पड़ा मिला एक बम
एक दिन पहले हुए विवाद में दिया गया घटना को अंजाम
प्रयागराज। मेडिकल चौराहे के पास स्थित कुलभाष्कर आश्रम कॉलेज शनिवार रात बमबाजी से थर्रा उठा। रात 10 बजे के करीब पहुंचे युवकों ने एक के बाद एक दो बम फोड़कर यहां दहशत फैला दी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। वारदात के पीछे एक दिन पहले छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद को कारण बताया जा रहा है।
घटना रात 10 बजे के करीब हुई। रोज की तरह कुलभाष्कर आश्रम कॉलेज के राजेंद्र छात्रावास में छात्र सो रहे थे। अचानक एक के बाद यहां दो धमाके हुए जिससे छात्र दहशत में आ गए। वह कमरों से बाहर निकले तो चारेां ओर धुआं फैला हुआ था। सूचना मिली तो डायल 112 और फिर जार्जटाउन पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल में मौके पर एक बम जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस के पूछने पर कुछ छात्रों ने बताया कि बमबाजी करने वालों ने ओवरब्रिज पर खड़े होकर कॉलेज में बम फेंके। गनीमत रही कि घटना में कोई छात्र हताहत नहीं हुआ। विवाद का कारण छात्रों के दो गुटों में एक दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है।
पिक्चर हॉल के बाहर हुई थी मारपीट
कुलभाष्कर कॉलेज में बमबाजी के पीछे जिस विवाद को कारण बताया जा रहा है वह एक दिन पहले कीडगंज में हुआ था। बताया जा रहा है कि कॉलेज का छात्र रिषभ पटेल अपने कुछ साथी छात्रों के साथ बाई का बाग स्थित पायल टाकीज में मूवी देखने गए थे। रात 12 बजे के करीब मूवी खत्म होने पर सभी घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में उसे कुछ छात्रों ने पीट दिया था। रिषभ मामले की शिकायत लेकर जार्जटाउन थाने पहुंचा जिस पर उसे कीडगंज थाने जाने को कहा गया। शनिवार सुबह उसने कीडगंज थाने में लिखित शिकायत की जिसके बाद कॉलेज के ही विपुल चौबे, विशाल दुबे, अभिषेक व आशीष के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मारपीट में रिषभ मामूली रूप से चोटिल भी हुआ था।