फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BALLB hopes to start soon in SS Khanna

एसएस खन्ना में बीएएलएलबी जल्द शुरू होने के आसार

Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 May 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
BALLB hopes to start soon in SS Khanna

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीएएलएलबी का कोर्स शुरू करने के लिए साल भर पहले शुरू हुई प्रक्रिया अब पूरी होने के करीब है। कॉलेज प्रशासन ने बीएएलएलबी को कोर्स शुरू करने के लिए पिछले साल इविवि का प्रस्ताव भेजा था। इविवि और बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की टीमें  अलग-अलग निरीक्षण कर चुकी हैं और अब बीसीआई से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है।

विज्ञापन



इविवि के किसी भी संघटक महिला कॉलेज में बीएएलएलबी का कोर्स नहीं है। अगर कॉलेज में बीएएलएलबी का कोर्स शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो छात्राओं के लिए विधि की पढ़ाई करने का यह अच्छा मौका होगा। बीएएलएलबी की 60 सीटों के लिए एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने पिछले साल अप्रैल में इविवि को प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद इविवि प्रशासन की टीम ने 22 जून 2018 को कॉलेज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि कॉलेज में बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन



इसी के मद्देनजर इविवि ने प्रस्ताव बीसीआई के पास भेज दिया। बीसीआई की टीम इस साल 16 अप्रैल को कॉलेज का निरीक्षण करने आई थी। निरीक्षण के दौरान टीम देखती है कि कोर्स शुरू करने के लिए कॉलेज में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। कॉलेज ने ऊपरी तल पर स्थित बिल्डिंग बीएएलएलबी कोर्स के लिए देने का निर्णय लिया है। वहां मूट कोर्ट बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ रूम भी बनकर तैयार है। स्मार्ट बोर्ड, मल्टी मीडिया रूम भी उपलब्ध है। लाइब्रेरी तैयार की जा चुकी है और किताबें मंगा ली गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि एक सप्ताह में सीबीआई अपनी रिपोर्ट दे सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed