फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BALLB course may starts in Ishwarsharan college in present academic session

ईश्वर शरण में इसी सत्र से बीएएलएलबी शुरू होने के आसार

Sat, 27 Jul 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
BALLB course may starts in Ishwarsharan college in present academic session
प्रयागराज। सबकुछ ठीक रहा तो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में इसी सत्र से बीएएलएलबी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज में बीएएलएलबी को कोर्स शुरू करने के लिए जल्द ही बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन

कॉलेज में बीएएलएलबी की 120 सीटों की मंजूरी का प्रस्ताव बीसीआई को भेजा गया था। इससे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था और मानकों को जांचा-परखा था। इससे संतुष्ट होने के बाद ही बीसीआई को प्रस्ताव भेजा गया था। बीसीआई की टीम गत 11 जुलाई को कॉलेज में निरीक्षण करने आई थी। इस दौरान टीम ने देखा कि कॉलेज में बीएएलएलबी का कोर्स शुरू करने के लिए सभी मानक पूरे हो रहे हैं या नहीं। सूत्रों का कहना है कि निरीक्षण के दौरान बीसीआई की टीम संतुष्ट थी और आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कॉलेज में बीएएलएलबी को कोर्स शुरू करने के लिए 15 अगस्त को कॉलेज प्रशासन को बीसीआई से अनुमति पत्र मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो कॉलेज प्रशासन अगस्त के तीसरे सप्ताह से बीएएलएलबी में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। पिछले साल सीएमपी डिग्री कॉलेज में भी यही हुआ था। वहां बीएएलएलबी को कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिलने के बाद अगस्त में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस बार जिन छात्रों को विश्वविद्यालय या संघटक कॉलेज में बीएएलएलबी में प्रवेश नहीं मिल सका है, उनको राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में एक अगस्त से चलेंगी बीएएलएलबी की कक्षाएं
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएएलएलबी पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें एवं नौवें सेमेस्टर की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। कक्षाएं सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed