फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ballast placed on railway track; Ayodhya Cantt-Prayagraj Sangam Passenger train forced to stop

प्रयागराज : रेलवे ट्रैक पर रख दी गिट्टी, रोकनी पड़ी अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम पैसेंजर

Sat, 17 Oct 2026 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 10:18 PM IST
सार

प्रयागराज-अयोध्या रेलमार्ग के मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर गिट्टी रखे जाने का मामला सामने आया है। इसके चलते अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन करीब नौ मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही।

विज्ञापन
Ballast placed on railway track; Ayodhya Cantt-Prayagraj Sangam Passenger train forced to stop
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-अयोध्या रेलमार्ग के मऊआइमा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर गिट्टी रखे जाने का मामला सामने आया है। इसके चलते अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन करीब नौ मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। रेलवे कर्मचारियों द्वारा ट्रैक से गिट्टी हटाए जाने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की फाफामऊ चौकी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एफआईआर में बताया गया है कि 16 अक्तूबर की रात करीब 10:32 बजे गाड़ी संख्या 64222 अयोध्या कैंट-प्रयागराज संगम पैसेंजर प्रयागराज आ रही थी। मऊआइमा स्टेशन के पास प्वाइंट संख्या 41/बी पर ट्रैक पर गिट्टी रखी देख लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने तुरंत प्वाइंट्समैन की मदद से ट्रैक पर रखी गिट्टी को हटवाया, जिसके बाद रात 10:41 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ फाफामऊ चौकी की टीम ने रात में ही आसपास संदिग्धों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। स्टेशन अधीक्षक विजय कुमार की तहरीर पर आरपीएफ चौकी में रेलवे एक्ट की धारा 174सी के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्ट्या यह मामला बच्चों की शरारत प्रतीत हो रहा है, जिसमें आशंका जताई जा रही है कि मेला घूमने गए बच्चों ने ऐसा किया होगा, हालांकि इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां भी इस पूरी घटना पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed