फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bakri Eid close , clothes, flashed goat markets

बकरीद करीब, सजने लगीं बकरा मंडियां

Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिलहिज्जा की पहली तारीख के साथ ही अब बकरीद का इंतजार है। जनाबे इब्राहिम और इस्माइल की सुन्नत पर अमल करते हुए बकरीद पर कुर्बानी कराने के लिए बकरों का बाजार सजने लगा है। बकरीद में तकरीबन एक सप्ताह बाकी है, ऐसे में ऑन लाइन बकरा बाजार से लेकर  शहर के बाजारों और सड़क, चौराहों पर भी बकरे जुटने लगे हैं।
विज्ञापन

नूरुल्लाह रोड-करेली क्रासिंग के पास रसूलपुर कब्रिस्तान के किनारे बकरों की मंडी में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बकरों के साथ पहुंचने लगे हैं। यहां दस हजार से लेकर साठ हजार रुपये तक के बकरे मौजूद हैं। करेली मोड़ पर लगे बाजार में आए करारी, कौशाम्बी के मुहम्मद इश्तियाक ने अपने तीनों बकरों की बोली 50-50 हजार रुपये लगाई लेकिन यह भी जोड़ा, बकरा पसंद करें, कम-ज्यादा हो जाएगा।
विज्ञापन

मोलभाव का यही आलम चौक और नखासकोहना के बाजार में भी देखने को मिला। चौक बाजार में सैदाबाद से आए मुस्तकीम के चालीस और पचास हजार रुपये के बकरे आकर्षण का केंद्र रहे। फिलहाल लोग अभी अलग-अलग बाजारों में घूमकर बकरों को पसंद करने और मोलभाव कर रहेहैं। करेली के खुर्शीद हसन कहते हैं, अभी लोग बाजार का रुख जानने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 बकरे लेकर घूम रहे हैं मोहल्ले-मोहल्ले
बाजारों से इतर गांव से अपने बकरों के साथ आए विक्रेता मोहल्ले-मोहल्ले  में घूमकर भी उनकी बोली लगा रहे हैं। कीमत के मुताबिक पसंद आने पर बकरे खरीदे भी जा रहे हैं लेकिन जानकारों का मानना है कि दूसरे जिलों से बकरे आने पर कीमतें कम हो सकती हैं।

0 गूलर के पत्तों की मांग बढ़ी
लोग कुर्बानी कराने के लिए बकरे खरीद कर घर ले जाने लगे हैं, ऐसे में उन्हें खिलाने के लिए चारा भी चाहिए। सो गूलर के पत्तों की मांग और बिक्री भी बढ़ गई है। बकरा बाजारों में गूलर के पत्तों की गड्डी पांच, दस रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed