फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bajpaiyo celebrated by partying , extracted Congress funeral

भाजपाइयो ने मनाया जश्न, निकाली कांग्रेस की शवयात्रा

Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bajpaiyo celebrated by partying , extracted Congress funeral
भाजपा ने मनाया जश्न - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
असम विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद बृहस्पतिवार कोे भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जश्न के मूड में रहे। सुभाष चौराहा और पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। दक्षिण भारत और पश्चिमी बंगाल में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को बधाई भी दी। इस दौरान सुलाकी चौराहे पर कांग्रेस की भाजपाइयो ने शवयात्रा निकाली। 
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, शशि वार्ष्णेय आदि के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपाइयो ने जमकर भारत माता की जय के जयकारों के साथ जय श्री राम का भी उद्घोष हुआ। यहां एक दूसरे को मिठाई देने के साथ आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान पदुम जायसवाल, विजय मिश्र, सुबोध सिंह, देवेंद्र मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, शानू भट्ट, नर सिंह, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से राजेश केसरवानी, लल्लू लाल कुशवाहा, प्यारेलाल जायसवाल आदि की मौजूदगी में मुट्ठीगंज में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, भाजपा महामंत्री कमलेश कुमार, शैलेंद्र मिश्र, रमेश ओझा, श्याम चंद्र, योगेश शुक्ला आदि ने असम चुनाव में मिली जीत एवं अन्य राज्यों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दी। इसी क्रम में कीडगंज में प्रमोद जायसवाल की अगुवाई में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। यहां डा. रमा सिंह, डा. कमला, नवीन मिश्र, छमा दुबे, रवि साहू, रितेश मिश्र, अनिल ओझा आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा पार्षद हीरालाल तिवारी, आनंद सोनकर, सत्येंद्र चोपड़ा, विद्या द्विवेदी आदि ने भी जीत पर हर्ष जताया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता अमर वैश्य मुन्ना भइया के नेतृत्व में सुलाकी चौराहे पर मिठाई बांटने के बाद कांग्रेस की शवयात्रा निकाली। इस दौरान रोहित छावड़ा, दिलीप अग्रवाल, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पर भाजपा की जीत का जश्न मना रहे पार्टी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। बताया जा रहा है कि यहां जश्न की मीडिया कवरेज के दौरान पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेेदी के पुत्र डा. श्याम प्रकाश द्विवेदी और रवि केसरवानी के बीच झड़प हो गई। बाद में किसी तरह से पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत किया। चर्चा इस बात की है कि दोनों कार्यकर्ता अपनी फोटो खिंचवाने के लिए ही आपस में भिड़ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed