Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bailable warrant issued against DFO Saharanpur, case of non-payment of minimum wage

हाईकोर्ट : डीएफओ सहारनपुर के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, न्यूनतम वेतन न दिए जाने का मामला

Thu, 28 Sep 2023 06:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 06:01 AM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत में याची विजय सिंह और राकेश कुमार की ओर से दाखिल अलग अलग अवमानना याचिकाओं पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला को सुनकर दिया है।

विज्ञापन
Bailable warrant issued against DFO Saharanpur, case of non-payment of minimum wage
court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने का आदेश न मानने पर सामाजिक वानिकी वन्य प्रभाग सहारनपुर के प्रभागीय निदेशक गौतम राय के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर 28 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत में याची विजय सिंह और राकेश कुमार की ओर से दाखिल अलग अलग अवमानना याचिकाओं पर अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ला को सुनकर दिया है।

विज्ञापन

याचीगण सामाजिक वानिकी वन्य प्रभाग सहारनपुर में दैनिक वेतन भोगी के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। वर्ष 2022 में इन्होंने न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा जगजीत सिंह के मामले में पारित आदेश के आलोक में याचियों को तीन माह में न्यूनतम वेतन प्रदान करने का आदेश विभाग को दिया था।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं किया गया, जिससे क्षुब्द याचीगणों ने प्रभागीय निदेशक के विरुद्ध अवमानना याचिका दाखिल की। अवमानना अदालत द्वारा जारी नोटिस तामील होने के बावजूद विभाग की ओर से कोर्ट को न तो कोई जानकारी दी गई और न ही कोई अनुपालन हलफनामा ही दाखिल किया गया। कोर्ट के आदेशों की लगातार हो रही अवहेलना से नाराज हाईकोर्ट की एकल पीठ ने सहारनपुर के प्रभागीय निदेशक गौतम राय के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए उन्हें 28 नवंबर को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed