Prayagraj : शुआट्स विश्वविवद्यालय के कुलपति आरबी लाल की जमानत अर्जी फिर खारिज, हत्या के प्रयास का दर्ज है केस
प्रो. लाल के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को जानलेवा हमले की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीसी को गिरफ्तार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भाजपा नेता की हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरबी लाल की दूसरी जमानत अर्जी भी जिला न्यायालय से खारिज हो गई। इसके पहले भी सत्र न्यायालय से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है। उनके खिलाफ भाजपा नेता ने नैनी थाने में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रो. लाल के खिलाफ पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को जानलेवा हमले की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीसी को गिरफ्तार विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हत्या के प्रयास के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आरबी लाल की गिरफ्तारी पूर्व भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी की एफआईआर पर हुई है। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने 31 दिसंबर को नैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह टहलने के लिए अरैल बांध रोड पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ उनके दोस्त सर्वेंद्र विक्रम सिंह भी थे। लौटते वक्त कुलपति आरबी लाल फॉर्च्यूनर गाड़ी से अपने दो साथियों के साथ आया और हत्या के प्रयास की नीयत से उसके ललकारने पर उसके दो साथियों ने फायरिंग की। जिसमें दिवाकर और उसके साथी सर्वेंद्र बाल-बाल बच गए। इसी मामले में आरबी लाल को गिरफ्तार किया गया है।