फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bahria police alert regarding Holi

Prayagraj News: होली को लेकर बहरिया पुलिस अलर्ट

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bahria police alert regarding Holi
होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न को लेकर बहरिया पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। हुड़दंग की आशंका पर पुलिस ने 120 लोगों को पाबंद करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार को एसीपी फूलपुर विवेक यादव और थाना अध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने संवेदनशील होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। एसीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बहरिया थाना क्षेत्र के 102 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। जिसमें जुगनीडीह, बहरिया कस्बा, अतनपुर कपसा सहित डेढ़ दर्जन होलिका दहन स्थल को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन


सिकंदरा में तैनात रहेंगे पीएसी के जवान
सिकंदरा में होली को लेकर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। 2004 में होली के दौरान हुए दंगे के बाद से सिकंदरा को जिले में संवेदनशील माना जाता है। बुधवार को रंगोत्सव के जुलूस के दौरान डेढ़ सेक्शन पीएसी और आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रहेगी। पुलिस अफसर भी इस मौके पर कैंप करेंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सिकंदरा में होली के जुलूस को लेकर पर्याप्त फोर्स मिल गई है। आवश्यकता अनुसार ड्यूटी चार्ट बनाकर उनकी तैनाती जगह-जगह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी ने किया पैदल अगस्त
एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान व खीरी थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने लेड़ियारी बाजार व खीरी बाजार समेत मुख्य मार्ग के कई क्षेत्र में में पैदल गश्त किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed