फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baghambari Gaddi Math Swami Amar Giri got back the responsibility of the Bade Hanuman temple

बाघंबरी गद्दी मठ : स्वामी अमर गिरि को वापस मिली बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी

Sat, 20 Aug 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 10:46 PM IST
सार

संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में स्वामी अमर गिरि की शनिवार को वापसी हो गई। पता चला है कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी के कड़े हस्तक्षेप के बाद महंत बलवीर गिरि को अपना निर्णय बदलना पड़ा। मंदिर के दान और चढ़ावा की रसीदों के रजिस्टर को अमर गिरि को सौंपने के बाद महंत बलवीर गिरि हरिद्वार रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Baghambari Gaddi Math Swami Amar Giri got back the responsibility of the Bade Hanuman temple
Prayagraj News : महंत बलवीर गिरि और अमर गिरि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाघंबरी गद्दी मठ में महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य स्वामी अमर गिरि को शनिवार को संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक की जिम्मेदारी वापस मिल गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के हस्तक्षेप के बाद उनको यह जिम्मेदारी महंत बलवीर गिरि ने सौंपी। इसके साथ ही अमर गिरि ने बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्था का कामकाज पूर्ववत संभाल लिया है।

विज्ञापन



संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में स्वामी अमर गिरि की शनिवार को वापसी हो गई। पता चला है कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रवींद्र पुरी के कड़े हस्तक्षेप के बाद महंत बलवीर गिरि को अपना निर्णय बदलना पड़ा। मंदिर के दान और चढ़ावा की रसीदों के रजिस्टर को अमर गिरि को सौंपने के बाद महंत बलवीर गिरि हरिद्वार रवाना हो गए हैं। अमर गिरि ने मंदिर की व्यवस्था वापस मिलने की पुष्टि की।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महंत नरेंद्र गिरि की मौत की केस वापसी का हलफनामा हाईकोर्ट में दायर करने के बाद अमर गिरि से बड़े हनुमान मंदिर की व्यवस्था छीन ली थी। इसे लेकर अमर गिरि और बलवीर गिरि में विवाद खड़ा हो गया था। विवाद की शिकायत मिलने के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी हरिद्वार से यहां दोनों संतों के बीच सुलह कराने आए थे। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के प्रयासों के बाद आखिरकार शनिवार को अमर गिरि को मंदिर की व्यवस्था वापस मिल सकी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed