{"_id":"6629dd1367772b0c9409691a","slug":"badminton-player-dies-of-heart-attack-during-practice-in-prayagraj-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton Player Dies: खेलते-खेलते अचानक गिरे बैडमिंटन खिलाड़ी... फिर उठ न पाए, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badminton Player Dies: खेलते-खेलते अचानक गिरे बैडमिंटन खिलाड़ी... फिर उठ न पाए, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Thu, 25 Apr 2024 02:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
Badminton player Dies
- फोटो : iStock
यूपी के प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास स्थित एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बुधवार को बैडमिंटन का अभ्यास करते समय दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मौत हो गई। कीडगंज निवासी देव गुरनानी (33) महीने भर से लगातार अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी की मौत से अफरातफरी मच गई।
साथी खिलाड़ी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जार्जटाउन पुलिस के मुताबिक कॉम्प्लेक्स के खेल मैदान पर बैडमिंटन खेलते समय देव के सीने में अचानक दर्द उठने लगा। साथी खिलाड़ी उन्हें लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही वह दम तोड़ चुके थे।
अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देव के निधन की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।