फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babu of Directorate of Education arrested red handed taking bribe, Vigilance took action in Civil Lines, 30 thousand recovered

शिक्षा निदेशालय का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सिविल लाइंस में विजिलेंस ने की कार्रवाई, 30 हजार बरामद

Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
सार

वेतन के बकाया भुगतान के मामले में हीलाहवाली करने और रिश्वत की मांग करने वाले शिक्षा निदेशालय के बाबू को प्रयागराज सतर्कता अधिष्ठान ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भुक्तभोगी की शिकायत पर विजिलेंस ने काफी समय से उसके खिलाफ जाल बिछाना शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
Babu of Directorate of Education arrested red handed taking bribe, Vigilance took action in Civil Lines, 30 thousand recovered
Prayagraj News : रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा निदेशालय के बाबू अनिल कुमार। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस में शिक्षा निदेशालय का बाबू 30 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और फिर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की। आरोप है कि उसने एक शिक्षक से बकाया वेतन भुगतान के लिए रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


आरोपी अनिल कुमार शिक्षा निदेशालय के माध्यमिक शिक्षा विभाग में बतौर प्रधान सहायक तैनात है। उसके खिलाफ कुछ महीनों पहले विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि वह बकाया वेतन भुगतान व अन्य कार्योें के लिए रिश्वत की मांग करता है। मिर्जापुर के कछवा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के एक शिक्षक की ओर से भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।  जिसमें आरोप लगाया गया कि 19 जनवरी 2018 से 31 अक्तूबर 2018 तक वह निलंबित रहा था।
विज्ञापन


बाद में सेवा बहाल होने पर उसने निलंबन अवधि के बकाया भुगतान के लिए आवेदन किया था। जिसके लिए उससे प्रधान सहायक अनिल ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी। विजिलेंस ने जानकारी जुटाना शुरू किया तो पता चला कि आरोपी बाबू की आम शोहरत ठीक नहीं है। कई अन्य शिकायतें भी सामने आईं। जांच में शिकायत सही मिलने पर उसे पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को जाल बिछाया गया। दोपहर 2.30 बजे के करीब भुक्तभोगी के माध्यम से आरोपी को शिक्षा निदेशालय के पास ही बुलवाया गया। इसके बाद 30 हजार रुपये रिश्वत लेते उसे रंगेहाथ हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद सतर्कता अधिष्ठान, प्रयागराज सेक्टर में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने वाले की करें शिकायत
विजिलेंस अफसरों की ओर से बताया गया है कि सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकेखिलाफ तुरंत शिकायत दर्ज कराई जाए। पीड़ित व्यक्ति की ओर से 9454404859 या 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed