फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babita Patel won silver medal in America

Prayagraj News: बबिता पटेल ने अमेरिका में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Babita Patel won silver medal in America
मऊआइमा की बबिता पटेल ने बुधवार को अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 प्रतियोगिता के हेप्टाथलॉन (ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्धाएं) में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन

मऊआइमा विकास खंड के तिली का पूरा अब्दालपुर निवासी बबिता पटेल ने फोन पर बताया कि अभी व्यक्तिगत प्रतियोगिताएं बची हैं। इनमें पदक जीतकर देश-दुनिया में जिले का नाम रोशन करूंगी। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय कोच घनश्याम यादव के साथ अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि हेप्टाथलॉन में अलग-अलग खेलों में हासिल किए गए अंकों के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है।
विज्ञापन

बबिता पटेल वर्तमान में दिल्ली स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में बतौर आरक्षी तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता सावित्री देवी व पिता राम निवास ने खुशी जाहिर की है। गांव में भी जश्न का माहौल है। उनकी इस कामयाबी पर क्षेत्रीय सांसद प्रवीण सिंह पटेल, विधायक गीत पासी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य, जिला पंचायत सदस्य कमरुल हसन, प्रधान संघ अध्यक्ष तीरथ यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबिता के नाम दर्ज है दर्जनों खिताब

बबीता पटेल ने इससे पूर्व नवंबर 2024 में नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पोल वॉल्ट में गोल्ड मेडल जीता था। चार अगस्त 2023 को कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स की पोल वॉल्ट प्रतियोगिता में 3.52 मीटर ऊंची छलांग लगा कर गोल्ड मेडल जीता था।

लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता के पोल वॉल्ट में गोल्ड मेडल, ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वह गुवाहाटी में आयोजित खेलो इंडिया यूथ नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल, पंजाब के पटियाला में आयोजित सीनियर इंटर स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed