फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Babbar Khalsa International terrorist Lazar Masih planning to attack policemen with hand grenade

आतंकी लजर मसीह को लेकर बड़ा खुलासा: सामने आया यूरोप कनेक्शन, जेब में रखे पर्स में ये नंबर किसके हैं? जांच जारी

Sat, 08 Mar 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 09:06 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आतंकी लजर ने सनसनीखेज खुलासे किए। बताया कि वह विदेश में ठिकाना बनाए कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया व रिंदा के संपर्क में है। 

विज्ञापन
Babbar Khalsa International terrorist Lazar Masih planning to attack policemen with hand grenade
आतंकी लजर मसीह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी लजर मसीह ने कौशाम्बी में पकड़े जाने के दौरान यूपी एसटीएफ व पंजाब पुलिस के जवानों पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस को देखते ही उसने हैंड ग्रेनेड निकाल लिया था। हालांकि सेफ्टी पिन निकालने से पहले ही उसे दबोच लिया गया। एक सेकेंड की भी देरी पुलिसकर्मियों के लिए खतरनाक हो सकती थी।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह 3:20 बजे की गई घेराबंदी 
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, आतंकी की धरपकड़ के लिए एसटीएफ व पंजाब पुलिस ने कोखराज के सकाढ़ा तिराहे पर घेराबंदी की। उस समय भोर के 3:20 मिनट हो रहे थे। इसी दौरान वह भरवारी बाईपास की ओर से आया। वह पीठ पर बैग लादे हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरा सी चूक पड़ सकती थी बहुत भारी
पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़े तो उन्हें देखकर वह वापस बाईपास की ओर भागने लगा। साथ ही बैग खोलकर हैंड ग्रेनेड निकाल लिया। यह देख एसटीएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के दौरान भी उसने हाथ में लिए हैंड ग्रेनेड की सेफ्टी पिन निकालने की कोशिश की। लेकिन जवानों ने उसे दबोचकर ग्रेनेड कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

बैग में मिले हैंड ग्रेनेड
कहा जा रहा है कि जवानों की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई। इसमें जरा सी भी देरी पर खतरा हो सकता था। पकड़े जाने के बाद आरोपी के कब्जे से बरामद बैग खोलकर देखा गया तो उसमें डेटोनेटर, जिलेटिन छड़ के अलावा दो और हैंड ग्रेनेड मिले।            

महाकुंभ में हमले की थी फिराक
माना जा रहा है जिस तरह से आतंकियों ने पंजाब में पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया, इसी तरह से वह महाकुंभ में भी हमला करने की फिराक में था। यही वजह थी कि वह हैंड ग्रेनेड लेकर घूम रहा था।

यूरोप कनेक्शन आ रहा सामने
आतंकी के कब्जे से मिले पर्स से एक कागज मिला, जिसमें प्रीत यूरोप का नाम व नंबर लिखा मिला है। एसटीएफ पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह शख्स कौन है। इसके दो नंबर कागज पर लिखे मिले हैं। इसके अलावा दो अन्य लोगों के नाम व नंबर भी मिले हैं। इनमें से एक काका व दूसरा एडवोकेट कुशल है।

पंजाब के तीन मामलों में है वांछित
आतंकी लजर पंजाब में दर्ज तीन मामलों में वांछित है। इनमें से एक बटाला जिले के थाना डेराबाबा नानक, दूसरा अमृतसर जिले के थाना झंडेर व तीसरा अमृतसर के थाना मजीठा रोड में दर्ज है। एक अफसर ने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से अब इन मामलों में आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित कोर्ट से उसका प्रोडक्शन वारंट बनवाया जाएगा।

विदेश भाग चुके गैंगस्टर हैप्पी पसिया का करीबी
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आतंकी लजर ने सनसनीखेज खुलासे किए। बताया कि वह विदेश में ठिकाना बनाए कुख्यात गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पसिया व रिंदा के संपर्क में है। 17 मामलों का आरोपी पसिया ही पिछले साल पंजाब में हुए ग्रेनेड हमले की घटनाओं का मास्टरमाइंड है। खास बात यह कि वह और आतंकी लजर अमृतसर के रामदास थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed