फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Baba's rituals will be performed at Someshwar Mahadev all four times today.

Prayagraj News: सोमेश्वर महादेव में आज चारों पहर होगा बाबा का अनुष्ठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Baba's rituals will be performed at Someshwar Mahadev all four times today.
नैनी। शिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के शिवालयों को सजाया गया है। अरैल बांध रोड पर स्थित पौराणिक मान्यता वाले सोमेश्वर महादेव व शूलकंटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन और अनुष्ठान को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंदिर से पांच सौ मीटर दूर पार्किंग की गई है। सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर चारों पहर बाबा का अनुष्ठान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह नई बाजार स्थित त्रिमुखी मंदिर, त्रिवेणी धाम मंदिर, विनोवा नगर स्थित शिव मंदिर, नैनी स्टेशन रोड स्थित राम जानकी मंदिर, जेल रोड स्थित हनुमान मंदिर, टीएसएल स्थित दुर्गा मंदिर, छोटा चाका स्थित काली शक्ति पीठ मंदिर में दिनभर अनुष्ठान चलेंगे।
विज्ञापन

अरैल के तीन घाटों पर श्रद्धालु लगाएंगे पुण्य की डुबकी
शिवरात्रि पर गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसे लेकर अरैल में सोमेश्वर महादेव, महाकाल घाट और चक्र माधव में अस्थायी घाट बनाया गया है। साथ ही अरैल सेल्फी प्वाइंट स्थित पक्के घाट पर भी लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए घाट के पास ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed