{"_id":"62264e6643177f45f748ec3b","slug":"babaganj-s-sp-candidate-alleges-intimidation-and-booth-capturing-on-the-day-of-polling-allahabad-news-ald3284203160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबागंज के सपा प्रत्याशी ने लगाया मतदान के दिन धमकाने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबागंज के सपा प्रत्याशी ने लगाया मतदान के दिन धमकाने और बूथ कैप्चरिंग का आरोप
विज्ञापन
Babaganj's SP candidate alleges intimidation and booth capturing on the day of polling
सपा प्रत्याशी ने मतदान के दिन बूथ पर जाने पर धमकाने और बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पूर्व प्रमुख व प्रधान ने बूथ पर जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अधीक्षक ने कुंडा थानाध्यक्ष को जांच का आदेश दिया है।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र का कनावां गांव बाबागंज विधान सभा में आता है। बाबागंज विधानसभा के सपा प्रत्याशी गिरीश पासी ने कुछ दिन पहले प्रयागराज में बाबागंज में बूथ कैप्चरिंग किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने संग्रामगढ़ में महिला की तहरीर पर मुकदमा न लिखने और कुंडा के कनावा में धमकाए जाने और बूथ कैप्चर किए जाने का आरोप लगाया था।
इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कुंडा कोतवाली के कनावां गांव में मतदान के दिन जाने पर जान से मारने की धमकी मिलने की तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा है कि पूर्व प्रमुख व प्रधान सहित करीब दस लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इस दौरान उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा गया। नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के आने पर उनकी जान बची। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।