{"_id":"5efe05ec8ebc3ea07017f3e4","slug":"baba-ramdev-gets-support-of-akhara-parishad-on-coronil","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोरोनिल’ पर बाबा रामदेव को मिला अखाड़ा परिषद का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोरोनिल’ पर बाबा रामदेव को मिला अखाड़ा परिषद का साथ
Thu, 02 Jul 2020 09:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की दवा ‘कोरोनिल’ बनाने का दावा करने के बाद से विवादों में घिरे पतंजलि योग पीठ के संस्थापक योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद आ गया है। बृहस्पतिवार को परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कोरोना से बचने के लिए बाबा रामदेव के आयुर्वेद पर किए गए शोध को सही ठहराया।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति रही है और बाबा रामदेव के साथ ही पतंजलि योग पीठ के महामंत्री बालकृष्ण ने अपनी टीम के साथ रिसर्च करके ही कोरोना की बीमारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवा तैयार कर सराहनीय काम किया है।
परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि बाबा रामदेव की ओर से तैयार की गई दवा राष्ट्रहित में है। इसके लिए पूरा संत समाज बाबा रामदेव के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस दवा को लेकर किसी तरह का कोई विवाद खड़ा करना और इसका विरोध करना कतई उचित नहीं हैं। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके लिए अब तक वैज्ञानिक और चिकित्सक कोई दवा या वैक्सीन नहीं खोज पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में जड़ी-बूटियों को मिलाकर आयुर्वेद के फार्मूले पर बाबा रामदेव की ओर से तैयार की गई इस दवा से उम्मीद की किरण जगी है। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वावलंबी होने और स्वदेशी अपनाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में बाबा रामदेव ने कोरोना काल में इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है।