फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : B warrant on Mafia Atiq for demanding extortion of one crore

शिकंजा : एक करोड़ रंगदारी मांगने में माफिया अतीक पर बी वारंट, अहमदाबाद जेल जाकर कराया गया तामीला

Sat, 19 Nov 2022 05:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 05:12 AM IST
सार

अतीक इस मुकदमे में नामजद आरोपी है। राजू पाल हत्याकांड के गवाह कृष्ण कुमार उर्फ उमेश पाल की ओर से यह केस दर्ज कराया गया है। इसमें अतीक समेत कुल पांच लोग नामजद हैं जबकि छह अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
: B warrant on Mafia Atiq for demanding extortion of one crore
Prayagraj News : पूर्व सांसद अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक करोड़ रंगदारी मांगने के मामले में अतीक अहमद के खिलाफ बी वारंट जारी कर दिया गया है। धूमनगंज पुलिस की एक टीम ने अहमदाबाद जेल जाकर वारंट का तामीला भी करा दिया है। अतीक इस मुकदमे में नामजद आरोपी है। राजू पाल हत्याकांड के गवाह कृष्ण कुमार उर्फ उमेश पाल की ओर से यह केस दर्ज कराया गया है। इसमें अतीक समेत कुल पांच लोग नामजद हैं जबकि छह अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि अतीक का नाम लेकर उसके गुर्गों खालिद जफर, मो. मुस्लिम, दिलीप कुशवाहा, अबू साद व अन्य ने एक करोड़ रुपये गुंडा टैक्स मांगा। 

विज्ञापन



रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही जमीन भूल जाने को भी कहा। विवेचना के क्रम में पुलिस ने अतीक के खिलाफ कोर्ट से बी वारंट जारी कराया। साथ ही एक टीम ने अहमदाबाद जाकर जेल में वारंट का तामीला करा दिया। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि अन्य अभियुक्तों के खिलाफ विवेचना जारी है। 

विज्ञापन

दो महीने से फरार हैं चार नामजद अभियुक्त
इस मामले में चार अन्य नामजद अभियुक्त लगभग दो महीने से फरार हैं। पुलिस अब तक उन्हें नहीं पकड़ सकी है। पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कराने के लिए अर्जी दी गई है। उधर वादी उमेश पाल ने दावा किया कि धूमनगंज थाना प्रभारी ने उनसे बताया कि चारों अभियुक्तों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed