{"_id":"823de2a6b73272599a0cde070bfa14cc","slug":"azam-pahunche-kazmi-ke-zanaze-me-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम पहुंचे काजमी के जनाजे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम पहुंचे काजमी के जनाजे में
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Thu, 27 Nov 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी काज़मी के घर पहुंचकर उनके शोकाकुल परिजनों
विज्ञापन
को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिलासा दी कि दुख की इस घड़ी वह और समाजवादी
पार्टी उनके परिवार केसाथ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काज़मी जैसे योग्य
अधिवक्ता का इस प्रकार से अचानक चले जाना उनके परिवार के लिए बड़ा सदमा
है। वह समाजवादी पार्टी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं उनके निधन से पार्टी
और मुझे बेहद दुख पहुंचा है। काज़मी न सिर्फ एक काबिल वकील थे बल्कि बड़े
विद्वान थे और हर क्षेत्र में उनकी दखल थी। उनका निधन अपूरणीय क्षति है
जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है। मुख्यमंत्री दिन में करीब 12 बजे काजमी
के आवास पर पहुंचे और करीब 20 मिनट तक परिवार के साथ रहे। उन्होंने काजमी
की पत्नी, बेटे और बेटियों से बात की तथा उनको दिलासा दी। इस मौके पर राजा
भइया, पूर्व सांसद अतीक अहमद, परवेज टंकी आदि भी साथ थे।