फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Azad wrote revolution on sky

आजाद ने लिखा आसमां पर इंकलाब

Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Azad wrote revolution on sky
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शनिवार को उन्हें याद किया गया। चंद्रशेखर आजाद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने 21गन शाट फायर कर, सम्मान गारद द्वारा सलामी दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन बजाई। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण टंडन, कमिश्नर राजन शुक्ला, डीएम संजय कुमार आदि ने माल्यार्पण कर आजाद को नमन किया। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति के गीत सुनाकर जोश भरा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति टंडन ने भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए डा.कलाम के बताए मंत्र को अपनाने की बात कही। कमिश्नर राजन शुक्ला ने कहा, आजाद ने आसमां पर इंकलाब लिख दिया था। डीएम संजय कुमार ने कहा, आजाद पार्क के आसपास म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। शहीद स्थल पर तख्तियां भी लगाई जाएंगी। दौरान न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में एडीएम सिटी, चीफ वार्डेन अनिल कुमार, उपनियंत्रक अनुराधा सिंह, सरदार अजीत सिंह, वेद प्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


  अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए- आजम भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू मरकरी, अमर वैश्य मुन्ना भइया ने आजाद के आदर्शों पर चलने की बात कही। संचालन महासचिव राजबहादुर गुप्ता, धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रो.श्रीबल्लभ ने किया। इसी क्रम में जय हिंद फाउंडेशन, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, वीर शिरोमणि रुपन बारी युवा सेवा संस्थान, ऑल इंडिया स्टूडेन्टस फेडरेशन, स्टूडेण्टस फेडरेशन आफ इंडिया, प्रगतिशील स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया,  बहादुरगंज  शिवचरन लाल रोड व्यापार मंडल,  जिला एवं शहर कांग्रेसियों, सर्वदलीय पार्षद संघर्ष समिति, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन, समाजवादी पार्टी युवजन सभा, इन्टैक आदि ने भी उन्हे याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed