फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayushman Bharat: Card of UP, phone rings Delhi, upset Ayushman beneficiary

आयुष्मान भारत : कार्ड यूपी का, फोन लगता है दिल्ली, परेशान आयुष्मान लाभार्थी

Mon, 05 Jun 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 04:19 PM IST
सार

शहर के बड़े निजी अस्पताल में उम्मीद के साथ पहुंच रहे आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती होने के चार-पांच दिन बाद कार्ड के निरस्त होने की सूचना मिल रही है। इस प्रकार के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat: Card of UP, phone rings Delhi, upset Ayushman beneficiary
आयुष्मान जन आरोग्य योजना कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के बड़े निजी अस्पताल में उम्मीद के साथ पहुंच रहे आयुष्मान कार्ड धारकों को भर्ती होने के चार-पांच दिन बाद कार्ड के निरस्त होने की सूचना मिल रही है। इस प्रकार के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। कार्ड पर मरीजों की समस्या के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर दिया गया है। मगर वह नंबर दिल्ली का है, जिस पर फोन करने पर जवाब मिलता है आपका कार्ड यूपी का है, वहीं फोन करें।

विज्ञापन


दरअसल उत्तर प्रदेश में आयुष्मान के लिए काम कर रही स्टेट हेल्थ एजेंसी (साची) और बीमा संस्था विडाल का कार्यालय लखनऊ में है। इसके लिए अलग एक टोल फ्री नंबर (180018004444) जारी किया गया है। यह नंबर बहुत कम ही लोगों को मालूम है। जब कई लाभार्थियाें का कार्ड किन्ही कारणों से निरस्त हो जाता है तो वे इस नंबर पर फोन लगाना शुरू करते हैं।
विज्ञापन


काफी देर तक तो फोन लगता नहीं है, और जब फोन लगता है तो उनसे कहा जाता है कि यह मामला तो उत्तर प्रदेश का है इसलिए आप वहां के टोल फ्री नंबर पर फोन लगाएं। इससे कार्ड निरस्त होने के बाद पहले से परेशान आयुष्मान कार्ड धारक की समस्या और भी बढ़ जाती है। मजबूरी में कार्ड धारक को निजी अस्पताल के प्रबंधक से विनती करनी पड़ती है कि वह उसकी गरीबी पर तरस खाकर कुछ रुपये कम कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed