{"_id":"6a88c0cc85d811210907cfc4","slug":"ayushman-arogya-mandir-found-locked-patients-returned-disappointed-allahabad-news-c-417-1-sald1007-8900-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटकता मिला ताला, मरीज मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटकता मिला ताला, मरीज मायूस लौटे
Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के कहली गांव में बने आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटक रहा ताला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरिया क्षेत्र के कहली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुक्रवार दोपहर बंद मिला। दवा लेने के साथ शुगर और बीपी की जांच कराने पहुंचे ग्रामीणों को केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। केंद्र बंद होने के कारण मरीजों को बिना दवा और जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद होने की कोई सूचना केंद्र के बाहर चस्पा नहीं की गई थी। ऐसे में दवा और जांच कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार गांव की आबादी के बीच स्थित इस केंद्र से आसपास के लोगों को दवा, बीपी और शुगर की जांच जैसी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। केंद्र बंद रहने से इन सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को भटकना पड़ता है।
ग्रामीण रामनरेश, फूलचंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान आरोग्य मंदिर को निर्धारित समय पर नियमित रूप से खोलने की मांग की है। केंद्र बंद रहने की स्थिति में सूचना चस्पा करने की मांग भी की गई है।