फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayurvedic medical stores will open at railway stations

Prayagraj News: रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medical stores will open at railway stations
रेलवे स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र से इतर अब आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर खुलेंगे। इसकी शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ से होगी।
विज्ञापन

इन स्टोरों पर आयुर्वेदिक दवाएं, चूर्ण के साथ ही च्वयनप्राश, हींगबटी और तुलसी रस आदि भी मिलेगा। इसके अलावा अश्वगंधा, त्रिफला, और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां एवं नीम, तुलसी, हल्दी, और ब्राह्मी के भी आयुर्वेदिक उत्पाद मिलेंगे।
विज्ञापन

मंडल इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसी वर्ष रेलवे की गैर-उपनगरीय ग्रेड-दो (एनएसजी टू) ग्रेड के स्टेशनों पर आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर खोलने की योजना है। सफर के दौरान जब यात्री बीमार पड़ते हैं तो उन्हें रेलवे की ओर से चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत से यात्री ऐसे होते हैं जो अंग्रेजी दवाओं से परहेज करते हैं। ऐसे ही यात्रियों की समस्या का समाधान करने के रेलवे प्रशासन आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर खोले जाने का प्रावधान करने जा रहा है।

यह आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर जन औषधि केंद्रों से अलग खोले जाएंगे। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला बताते हैं कि इन स्टोरों में आयुर्वेदिक एफएमसीजी प्रोडक्ट भी मिलेंगे। पहले चरण में मंडल के बड़े स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, छिवकी, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ आदि स्टेशनों पर स्टोर खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed