फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या पहुंचा संगम का जल, 41 पवित्र स्थानों की मिट्टी

Fri, 31 Jul 2020 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites
Prayagraj News - फोटो : prayagraj

प्रयागराज से 41 पवित्र स्थानों की मिट्टी एवं संगम आदि का जल शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने अयोध्या में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह को सामग्री सौंपी। वहां बताया गया कि अब भूमि पूजन के पूर्व यह जल एवं मिट्टी ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को सौंपा जाएगा। 

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके पूर्व प्रयागराज में जय श्रीराम और ‘सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर भव्य बनाएंगे’ नारे लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शुक्रवार की सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप पदाधिकारी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के लिए संगम का जल एवं काशी विश्वनाथ, विंध्याचल समेत 41 पवित्र स्थानों की मिट्टी भी अपने साथ लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विहिप के प्रांत कार्यालय केसर भवन में शुक्रवार सुबह से राममय माहौल बना रहा। अयोध्या रवानगी के पूर्व यहां प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, धर्माचार्य प्रमुख शंभू ने काशी विश्वनाथ, कबीर मठ, मां विंध्यवासिनी मंदिर, महर्षि भारद्वाज आश्रम, लाक्षागृह, दुर्वासा आश्रम, सुजावनदेव मंदिर, कड़ा धाम, सीतामढ़ी, संगम समेत कुल 41 पवित्र स्थलों की मिट्टी एवं संगम, वाराणसी, शृंगवेरपुर आदि स्थानों के गंगा जल की पूजा की।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इस मौके पर विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि काशी प्रांत के अंतर्गत कुल 19 जिले आते हैं। इन सभी जिलों के पवित्र स्थलों की मिट्टी अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल की जाएगी। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस दिन का हर एक हिंदू को लंबे समय से इंतजार था।

Ayodhya Ram Mandir: VHP workers leave for saffron from Kesar Bhavan taking water of Sangam and soil of pilgrimage sites
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उन्होंने बताया कि त्रेतायुग में काशी प्रांत के जिन स्थलों पर भगवान राम के पग पड़े, उन स्थानों की मिट्टी एवं जल को भी अयोध्या ले जाया जा रहा है। कहा कि अयोध्या में आने वाले संतों की सुविधा के लिए भी प्रयागराज से विहिप कार्यकर्ता वहां जा रहे हैं।

इस दौरान किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्यानंद भी विहिप के प्रांत कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने पवित्र मिट्टी एवं जल का दर्शन किया। इस अवसर पर शंकर देव त्रिपाठी, अनिल पांडेय,  सुनील सिंह, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश सिंह, अभिमन्यु शाही, अंतिम विश्वास, अभिषेक पाठक, सत्येंद्र, अश्विनी मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed