फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: VHP campaign catches momentum for house to house Diwali

Ayodhya Ram Mandir: विहिप के अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर दिवाली के लिए किया प्रचार

Mon, 03 Aug 2020 03:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Aug 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: VHP campaign catches momentum for house to house Diwali
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन प्रयागराज में दिवाली जैसा माहौल रहे, इसके लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को शहर के तमाम स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। विहिप द्वारा गठित तमाम टोली ने शहर के मोहल्लों में घूम-घूमकर लोगों से पांच अगस्त की शाम घरों में दीपक जलाकर दिवाली जैसा माहौल बनाने की अपील की। इस बीच भाजपाइयों ने भी अयोध्या में भूमि पूजन की कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार को पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: VHP campaign catches momentum for house to house Diwali
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की कई टोली रविवार को शहर के तमाम मोहल्लों में घूमी। पांच अगस्त को अयोध्या में भूमि पूजन को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने लोगों से पूजन कार्यक्रम के दौरान घर में सुंदरकांड का पाठ, कीर्तन, भजन व सायंकाल दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया। विहिप पदाधिकारी लालमणि तिवारी के नेतृत्व में पंचायती अखाड़ा, राम जानकी मंदिर, कीडगंज में बीच वाली सड़क, रामबाग, बाईकाबाग, कोठापरचा, मुट्ठीगंज, बलुआघाट, मीरापुर, करेली, राजापुर, तेलियरगंज, सुलेमसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, बमरौली, सिविल लाइंस, दारागंज, जार्जटाउन आदि स्थानों पर जन जागरण व संपर्क अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: VHP campaign catches momentum for house to house Diwali
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसी क्रम में कीडगंज, बैरहना रामबाग, मुट्ठीगंज में विहिप के प्रांत समिति सदस्य विनोद अग्रवाल, विभाग मंत्री अमर नाथ तिवारी, बजरंग दल सहसंयोजक प्रयाग महानगर अमित सिंह, आनंद सागर दुबे ,संजय श्रीवास्तव, प्रेमचंद गुप्ता, नितिन भारद्वाज आदि कार्यकर्ताओं ने घर-घर पत्रक पहुंचाएं। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहादुरगंज स्थित शिव मंदिर में 5 अगस्त को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन कार्यक्रम की सफलता को लेकर के भगवान भोलेनाथ से कामना की।

यहां मोनू गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी एवं मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल ने पूरे विधिविधान के साथ वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन किया। पूजन के बाद राजेश ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वार भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो एवं जो भी बाधाएं आने वाली हो वह टल जाए, इसी कामना के साथ पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर परमानंद वर्मा, अभिलाष केसरवानी ,अजय अग्रहरि, आलोक  वैश्य ,गोविंद जी गुप्ता, दीपक शर्मा, दीपक केसरवानी  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed