फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram Mandir: Siyaram of Pratapgarh was invited from Ayodhya, had donated one crore for the construction of Shri Ram temple

Ayodhya Ram Mandir : प्रतापगढ़ के सियाराम को अयोध्या से आया बुलावा, श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दान किया था एक करोड़ 

Sun, 02 Aug 2020 07:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Siyaram of Pratapgarh was invited from Ayodhya, had donated one crore for the construction of Shri Ram temple
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए अपनी जीवनभर की पूंजी दान करने वाले सियाराम ऊमरवैश्य भी श्रीराम मंदिर के  शिलान्यास कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। पांच अगस्त को होने वाले भव्य आयोजन में उन्हें भी अयोध्या से बुलावा आया है।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने उन्हें फोनकर आमंत्रित किया। निमंत्रण मिलने के बाद उत्साहित सियाराम रविवार की सुबह ही अयोध्या रवाना हो गए।
विज्ञापन


शहर के सियाराम कॉलोनी के रहने वाले सियाराम ऊमरवैश्य ने नवंबर 2019 में राममंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये के दान की घोषणा की थी। 24 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सम्मेलन में उन्होंने एक करोड़ का चेक श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मभूमि विवाद निस्तारित होने के बाद उन्हें मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक अवसर का इंतजार था। मंदिर शिलान्यास के लिए पांच अगस्त की तिथि निर्धारित हुई तो वह गदगद हो उठे। उत्साही सियाराम बगैर निमंत्रण के ही शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना रहे थे। लेकिन दो दिन पहले उनके पास विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का फोन आया।
 

उन्होंने रात मेें ही यात्रा की तैयारी शुरू कर दी। रविवार सुबह जोगापुर स्थित सीतारामधाम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने के बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि जीवन में इससे बड़ा अवसर क्या होगा। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।  

Ayodhya Ram Mandir: Siyaram of Pratapgarh was invited from Ayodhya, had donated one crore for the construction of Shri Ram temple
prayagraj news: नागर शैली का एक नमूना। - फोटो : prayagraj

सीताराम धाम में फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास का साक्षी बनने के लिए दानवीर सियाराम ऊमरवैश्य रविवार को शहर स्थित सीताराम धाम से रवाना हुए। इस दौरान जिला ऊमरवैश्य समाज सभा के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। संरक्षक रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि मंदिर निर्माण में दानवीरों की फेहरिस्त में शामिल होकर सियाराम ऊमरवैश्य ने बेल्हा का नाम रोशन किया है।

एक करोड़ रुपये दानकर यह साबित कर दिया कि उनके जीवन में भगवान राम से बड़ी पूंजी कोई और नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भव्य मंदिर निर्माण का साक्षी बनेंगे। इधर, चिलबिला में मुरली केसरवानी ने भी सियाराम ऊमरवैश्य का स्वागत किया। फूल-माला से लादकर उनकी आरती उतारी। इस अवसर पर शोभनाथ, देवेंद्र कुमार, राम आसरे, रामजी, गुलाबचंद, मदनलाल, मनोज कुमार, रनारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed