फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ayodhya Ram mandir Model prepared in VHP camp at Kumbh 2019

विहिप के शिविर में तैयार अयोध्या राम मंदिर का मॉडल, 20 दिन से चल रही थी तैयारी

Wed, 16 Jan 2019 07:47 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Jan 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram mandir Model prepared in VHP camp at Kumbh 2019
VHP

संगम की धरती पर बने विश्व हिंदू परिषद के शिविर में सिर्फ एक ही नारा गूंज रहा है, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण।  शिविर में मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियांं भी शुरू हो गई है। 31 जनवरी से यहां होने वाली धर्म संसद से पहले ही मंदिर का मॉडल शिविर में स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन


विहिप के पोस्टरों में अक्सर दिखने वाला भगवान श्रीराम चित्र के साथ मंदिर का चित्र अयोध्या में स्थापित करने वाले मंदिर का प्रारूप है। उसी को यहां पर लकड़ी और दूसरी वस्तुओं से हूबहू तैयार किया गया है। पूरा मंदिर सुनहले रंग मेें रंगा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस समय धर्म संसद या विहिप के दूसरे आयोजन शुरू होंगे इस मंदिर को यहां लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा।  मंदिर करीब 10 फीट ऊंचा और करीब 15 फीट चौड़ा है। पिछले करीब 20 दिनों से कारीगर इसे अंतिम रूप देने में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहों को भगवाघ्वज से सजाया गया है।

धर्म संसद से पहले यहां पर 17 जनवरी से प्रन्यासी मंडल की बैठक भी होने जा रही है। बताया जा रहा कि इस मंदिर के बहाने लोगों मेें आयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर  माहौल बनाने की योजना है।

मंदिर के अलावा पूरे शिविर में भगवा घ्वज लगाया गया है। आसपास के रास्तों और चौराहों को भी भगवाघ्वज से सजाया गया है। देश के अलावा विदेशों में रहने वाले विहिप से जुड़े लोग भी यहां पहुंच चुके हैें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed