{"_id":"5f076aa98ebc3e63623bc17f","slug":"axis-bank-22-37-crores-corruption-case-city-desk-news-ald280621023","type":"story","status":"publish","title_hn":"22.37 करोड़ के घोटाले में एक्सिस बैंक के पूर्व अफसर का मकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22.37 करोड़ के घोटाले में एक्सिस बैंक के पूर्व अफसर का मकान सीज
विज्ञापन
axis bank 22.37 crores corruption case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करेली में पहुंचकर की कार्रवाई
प्रयागराज। एक्सिस बैंक में शुआट्स के खाते से 22.37 करोड़ के गबन के मुख्य आरोपी पूर्व अफसर कमाल एहसान के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने करेली पहुंचकर उसका डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का मकान सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान करेली थाने की फोर्स भी मौजूद रही।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम शाम चार बजे के करीब करेली के जीटीबी नगर स्थित सी ब्लॉक में पहुंची। यहां पहुंचकर टीम ने एक्सिस बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी कमाल एहसान के मकान को सीज कर दिया। बताया जा रहा है कि मकान के ठीक सामने आरोपी का घर है। सीज मकान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच में जुटी प्रवर्तन निदेशालय टीम को जानकारी मिली थी कि सीज मकान भी गबन की रकम से खरीदा गया। करीब डेढ़ घंटे की कार्रवाई के बाद प्रवर्तन निदेशालय की टीम लौट गई। मामले में कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल ईडी अफसरों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी बताने से इंकार किया। टीम में प्रवर्तन निदेशालय के जनपद स्थित सबजोनल कार्यालय के अफसरों संग लखनऊ से आए अफसर भी शामिल थे।
पिछले साल 4.58 करोड़ की संपत्ति हुई थी सीज
वैसे एक्सिस बैंक घोटाले में ईडी ने पहले भी कार्रवाई की है। उसने पिछले साल इस मामले में आरोपियों की 4.58 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज की थी। इसमें अचल संपत्तियों के साथ म्यूचुअल फंड निवेश व बैंक बैंलेंस से संबंधित रकम शामिल थी। गौरतलब है कि ईडी ने सिविल लाइंस थाने में एक्सिस बैंक के पूर्व अफसर कमाल एहसान व शुआट्स कर्मी राजेश कुमार पर दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पिछले साल प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
क्या है मामला
अप्रैल 2017 में एक्सिस बैंक की सिविल लाइंस शाखा में शुआट्स के खातों से 22.37 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। बैंक में संस्थान के तीन खाते थे जिनसे आरोपी कमाल एहसान ने गलत तरीके से महज चेक नंबर के जरिए करोड़ों रुपये निकाले। आरोप है कि उसे चेक नंबर शुआट्स कर्मचारी राजेश ने उपलब्ध कराए। मामला खुलने पर तत्कालीन बैंक मैनेजर की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।