फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Awaiting survey report in Anand Bhavan's house tax case

आनंद भवन के हाउस टैक्स मामले में सर्वे रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 24 Nov 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Awaiting survey report in Anand Bhavan's house tax case
प्रयागराज। आनंद भवन को गृहकर के मद में 4.35 करोड़ बकाया वसूली की नोटिस जारी करने का मामला तूल पकड़ने के बाद नगर निगम द्वारा वहां का अब सर्वे करवाया जा रहा है। नगर निगम केे जोन चार के कर निर्धारण की टीम ने यहां सर्वे किया है। इस टीम की सर्वे रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि आनंद भवन से गृहकर हटाया जाए या फिर संशोधित बिल भेजा जाए।
विज्ञापन

दरअसल प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के पैतृक आवास आनंद भवन का वार्षिक मूल्यांकन 75 लाख 18 हजार रुपये है। आनंद भवन का अच्छादित क्षेत्र (कवर्ड एरिया) 25,700 स्क्वायर फीट तथा खुला स्थान (ओपेन एरिया) दो लाख आठ हजार 800 स्क्वायर फीट है। गणना के बाद वर्ष 2014 से इस भवन पर 8.27 लाख गृहकर आरोपित है। यहां प्रशासक को 4.35 करोड़ रुपये बकाया गृहकर जमा करने की नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस पर ट्रस्ट की ओर से बकाये की राशि को गलत बताया गया। नगर निगम के जारी वसूली नोटिस से मचे हंगामे के बाद महापौर ने इसकी जांच शुरू करा दी है। इस बीच नगर निगम के कर निर्धारण की टीम ने यहां सर्वे किया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्र के मुताबिक उन्हें रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही टैक्स मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed