फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Avinash Pandey and Ajay Rai met former MP Revati Raman, stir intensified in political circles.

UP : सपा के कद्दावर नेता रेवती रमण सिंह ने कांग्रेस से मिलाया हाथ, अविनाश पांडेय और अजय राय ने की मुलाकात

Sat, 23 Mar 2024 12:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 12:03 PM IST
सार

सपा से राज्यसभा टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कुंवर रेवती रमण सिंह कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। शनिवार को पीजीआई लखनऊ में कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनसे मुलाकात की। अविनाश पांडेय ने इसका फोटो भी एक्स पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Avinash Pandey and Ajay Rai met former MP Revati Raman, stir intensified in political circles.
कुंवर रेवती रमण सिंह से मुलाकात करते अविनाश पांडेय और अजय राय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करछना से आठ बार के विधायक और इलाहबाद लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सदस्य रह चुके कुंवर रेवती रमण सिंह सपा से बढ़ती दूरियों के बीच शनिवार को कांग्रेस के नजदीक आ गए। पीजीआई में इलाज करा रहे रेवती रमण सिंह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस रेवती रमण सिंह के बेटे और करछना से विधायक रह चुके उज्ज्वल रमण सिंह को इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना सकती है। 

विज्ञापन


राज्यसभा में सपा से प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज चल रहे रेवती रमण सिंह कांग्रेस से हाथ मिला सकते हैं। गत दिनों अखिलेश यादव प्रयागराज आए थे, लेकिन उन्होंने रेवती रमण सिंह से मिलने की जहमत नहीं उठाई। पूछे जाने पर कहा था कि फिर कभी बैठकर मुलाकात कर लेंगे और सारी शिकायत दूर हो जाएगी। सपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले कुंवर रेवती रमण सिंह सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। 

विज्ञापन

Avinash Pandey and Ajay Rai met former MP Revati Raman, stir intensified in political circles.
कुंवर रेवती रमण सिंह से मुलाकात की फोटो अविनाश पांडेय ने किया - फोटो : अमर उजाला

अविनाश पांडेय ने एक्स पर शेयर किया फोटो

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने पीजीआई पहुंचकर रेवती रमण सिंह से मुलाकात की. इसका फोटो भी अविनाश पांडेय ने अपने ट्विट अब एक्स) पर शेयर किया है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed