फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auto driver murdered by slitting throat in Dhumanganj

धूमनगंज में गला रेतकर आटो ड्राइवर की हत्या

Thu, 16 Jan 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Auto driver murdered by slitting throat in Dhumanganj
Auto driver murdered by slitting throat in Dhumanganj
प्रयागराज। धूमनगंज के धुस्सा के जंगल में मंगलवार रात ऑटो ड्राइवर विशाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार की शाम को पड़ोस के रहने वाले दोस्त सूरज के साथ बाइक से गया था, फिर वापस नहीं लौटा। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ हो रही है। विशाल के काल डीटेल्स से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कालिंदीपुरम के रहने वाले नंदलाल का बेटा विशाल (20) ऑटो ड्राइवर था। मंगलवार की शाम घर में बाटी चोखा बन रहा था। शाम को ही उसका दोस्त सूरज आया। विशाल उसके साथ बाहर निकल गया। रात में खाने के समय विशाल की बहन सपना ने उसे फोन मिलाया, लेकिन फोन बंद था। घरवाले सूरज के पास पहुंचे। उसने बताया कि उसने विशाल को घर के पास चौराहे पर रात में ही छोड़ दिया था। उसके बाद वह कहां गया, वह नहीं जानता। बुधवार की सुबह धुस्सा के जंगलों में विशाल की लाश मिली। कातिलों ने उसका गला रेत दिया था। उधर, घरवालों को पता चला तो वे भी धुस्सा पहुंचे। नंदलाल बेटे का शव देखकर रोने लगे। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घरवालों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने सूरज को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धूमनगंज शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विशाल का मोबाइल गायब है। उसकी काल डीटेल्स निकलवाई गई है। उसके आधार पर जांच की जा रही है। घरवालों ने किसी पर शक नहीं जताया है। काल डीटेल्स के आधार पर कुछ लोग शक के दायरे में हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। जल्द ही कत्ल का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में फेल होने के बाद से चलाने लगा था ऑटो
प्रयागराज। विशाल के पिता नंदलाल प्लंबर का काम करते हैं। जब वह इंटर में दो बार फेल हुआ तो पिता ने उसे अपने साथ प्लंबर के काम पर लगा लिया, लेकिन वह ऑटो चलाने लगा। परिवार में दो बहनें सपना और रीना हैं। दोनों रात भर विशाल के मोबाइल पर फोन करती रहीं, लेकिन फोन स्विच आफ था। घरवालों को शक है कि सूरज ही उसे लेकर गया है, वही बता सकता है कि क्या हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed