फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Auto collision with air force worker, died on the spot

एयरफोर्सकर्मी को ऑटो ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mon, 23 Nov 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Auto collision with air force worker, died on the spot
accident - फोटो : graphic
ट्रांसपोर्टनगर स्थित मुंडेरा मंडी के पास रविवार रात हुए हादसे में एयरफोर्सकर्मी आकाश चंदा की मौत हो गई। वह बहनोई जीतू संग बाइक से खाना पैक कराने धूमनगंज आ रहा था कि रास्ते में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में जीतू भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


25 वर्षीय आकाश मूल रूप से कौशाम्बी के पूरामुफ्ती, सल्लाहपुर का रहने वाला था। वह एयरफोर्स में एमटीएस के पद पर तैनात था। उसकी वर्तमान नियुक्ति मनौरी एयरफोर्स स्टेशन पर थी और वह वहीं परिवार समेत रहता भी था। रविवार रात 11 बजे के करीब वह खाना पैक कराने के लिए बाइक से धूमनगंज आ रहा था। साथ में उसका बहनोई जीतू भी था। दोनों अभी मुंडेरा मंडी के पास पहुंचे थे कि तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आकाश छिटककर कई फीट दूर जा गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में जीतू भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना के बाद आरोपी चालक ऑटो लेकर भाग निकला। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि उसकी तलाश की जा रही है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed