फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Audio of fight went viral, angry students created ruckus

Prayagraj News: मारपीट का ऑडियो वायरल, भड़के छात्रों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Audio of fight went viral, angry students created ruckus
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में छात्र से मारपीट और गालीगलौज का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद परिसर में तनाव बढ़ गया है। ऑडियो सुनकर भड़के छात्रों ने बुधवार को हंगामा कर दिया। लाइब्रेरी गेट पर ढाई घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला। डीएसडब्ल्यू ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो छात्र माने और वहां से हट गए।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में छात्र से मारपीट के मामले में तीन दिनों से हंगामा चल रहा है। बुधवार को एक कथित ऑडियो जारी हुआ, जिसमें चीफ प्रॉक्टर छात्र से गाली गलौज करते सुने जा रहे है। छात्र को पीटने की आवाज आ रही है और वह लगातार रो रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद दोपहर एक बजे के आसपास सैकड़ों छात्र इविवि के लाइब्रेरी गेट पर इकट्ठा हो गए और धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से गेट के बाहर सड़क पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

परिसर में तनाव बढ़ने से चीफ प्रॉक्टर कार्यालय पर दोपहर बाद ताला भी लगा दिया गया। इस बीच धरने पर बैठे छात्र अड़े रहे कि मौके पर कुलपति को बुलाया जाए। छात्रों की संख्या बढ़ने से बवाल की आशंका भी बढ़ने लगी। मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार और डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. केएन उत्तम को भेजा गया। उन्होंने छात्रों से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र इस मांग पर अड़े थे कि चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह और असिस्टेंट प्रॉक्टर अतुल नारायण सिंह को पद से हटाते हुए बर्खास्त किया जाए। साथ ही इविवि चौकी इंचार्ज विनय सिंह को निलंबित किया जाए। छात्रों का आरोप है कि मारपीट के वक्त चौकी इंचार्ज भी मौजूद थे। डीएसडब्ल्यू और डिप्टी प्रॉक्टर ने ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी बात उच्चाधिकारियाें तक पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे छात्र वहां से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed