फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au: summer hostels waived two months fee

इविविः समर हॉस्टलों की दो माह की फीस माफ

Mon, 12 Oct 2020 11:16 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
au: summer hostels waived two months fee
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने मई एवं जून माह के दौरान समर हॉस्टल के रूप में ली जाने वाली फीस माफ कर दी है। इस अहम निर्णय से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इविवि प्रशासन ट्रस्ट के हॉस्टलों के साथ करार करने जा रहा है, ताकि हॉस्टलों में सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके और हॉस्टलों के संचालन में इविवि एवं ट्रस्ट की जिम्मेदारियां तय की जा सकें।
विज्ञापन


छात्र भी लगातार मांग रहे थे कि कोविड-19 के कारण जब हॉस्टल खाली करा दिए गए, तो उनसे किस बात की फीस ली जा रही है। छात्रों की मांग को देखते हुए इविवि प्रशासन ने मई और जून माह में समर हॉस्टल के रूप में छात्रों से ली जाने वाली फीस माफ कर दी है। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह का कहना है कि मौजूदा सत्र के लिए लागू होगा।
विज्ञापन


उनका कहना है कि कोविड-19 के कारण अप्रैल के आखिरी सप्ताह में हॉस्टल खाली करा लिए गए थे। कई हॉस्टल तो पूरी तरह से खाली हो गए थे, जबकि कुछ हॉस्टलों में बहुत कम संख्या में छात्र-छात्राएं रह रहे थे। ऐसे में छात्र-छात्राओं से मई और जून की समर हॉस्टल की फीस नहीं ली जाएगी। जब नए प्रवेश होंगे, तब अगले सत्र के लिए हॉस्टलों के लिए निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही इविवि प्रशासन ने ट्रस्ट के हॉस्टलों में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने इविवि प्रशासन को पत्र भेजकर केपीयूपी हॉस्टल की समस्याओं के बारे में जानकारी दी थी, जिसके बाद इविवि प्रशासन और केपी ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के बीच इस मसले को लेकर एक बैठक हुई। इसमें चर्चा हुई कि हॉस्टल के संचालन को लेकर दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां तय होनी चाहिए। मसलन, बिजली, मेस, हॉस्टल की फीस समेत कार्यों का बंटवारा होना चाहिए।

करार में यह प्रस्ताव भी लाने की तैयारी है कि अगर ट्रस्ट चाहें तो हॉस्टल 99 साल की लीज पर इविवि प्रशासन को दे सकते हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने बताया कि जल्द ही केपी ट्रस्ट के साथ करार किया जाएगा और दोनों पक्षों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी, ताकि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके साथ ही दूसरे हॉस्टलों का संचालन कर रहे अन्य ट्रस्ट से भी इसी तरह का करार करने की कोशिश की जाएगी।

हॉस्टल न खोलने पर अनशन की चेतावनी
प्रयागराज।
छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले 81 दिनों से पूर्णकालिक अनशन पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हॉस्टल तत्काल नहीं खोले गए तो छात्रावासों में भी अनशन कर दिया जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार अपने वादों से मुकर रहा है।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि 21 सितंबर को सभी छात्रावास खोल दिए जाएंगे, लेकिन हॉस्टलों में ताले लटके हुए हैं। अगर छात्रावास तत्काल नहीं खोले गए तो इससे उत्पन्न स्थिति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा। अनशन स्थल पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव, उदय प्रकाश यादव, पूर्व उपमंत्री सत्यम सिंह सनी, छात्र नेता अजय यादव सम्राट, जिया कोनैन रिजवी, सुशील कुशवाहा, अरविंद सरोज, अविनाश विद्यार्थी, राहुल, नवनीत, आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed