फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU: Semester and annual examinations will be offline

इविविः ऑफलाइन होंगी सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं

Tue, 05 Jan 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
AU: Semester and annual examinations will be offline
प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति, इविवि। - फोटो : prayagraj
    विज्ञापन
  • इविवि की कुलपति ने डीन और विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक, कैलेंडर का अनावरण

  • गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति जल्द, सभी विभागों का बनाया जाएगा एक केंद्रीय डाटा बैंक


इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में इस बार सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। यह बात कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने मंगलवार को नॉर्थ हॉल में सभी विभागाध्यक्षों एवं डीन की बैठक  में कही। इस दौरान उन्होंने इविवि के 2021 के कैलेंडर का अनावरण भी किया और सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं।


विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं मार्च और वार्षिक परीक्षाएं मई में प्रस्तावित हैं। कुलपति ने कहा कि इस बार परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन किया जाएगा। साथ ही कहा कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में गेस्ट फैकल्टी को नियुक्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने डीन और विभागाध्यक्षों के साथ विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। साथ ही ऑनलाइन माध्यम से थीसिस जांचने की प्रक्रिया को तेज करने और उसे शीघ्र डिस्पैच करने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि शोध विद्यार्थियों के लिए अपने रिसर्च पेपर पर सुपरवाइजर का नाम अंकित करना अनिवार्य  होगा। 

विज्ञापन



कुलपति ने विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ रैंकिंग को सुधारने में सहयोग करने का आग्रह किया और इससे संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रो. एसआई रिजवी ने एनआईआरएफ रैंकिंग के फॉर्म भरने के बारे में जानकारी दी। वहीं, विश्वविद्यालय की रैंकिंग और अन्य एजेंसियों के लिए डाटा पहुंचाने के काम को सुगम बनाने के लिए निर्णय लिया गया कि सभी विभागों का डाटा एक केंद्रीय डाटा बैंक तक पहुंचना चाहिए जिसे आवश्यकता पडने पर विभिन्न एजेंसियों को भेजा जा सके और विभागों को बार-बार एक ही डाटा भेजने की जरूरत न पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed