फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   au proposed to admission application from 20th of March

इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन 20 मार्च से प्रस्तावित

Wed, 26 Feb 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
au proposed to admission application from 20th of March
प्रवेश समिति की बैठक में 12 मई से प्रवेश परीक्षा कराने पर सहमति
विज्ञापन

क्रेट में बदलाव पर नहीं बनी सहमति, एकेडमिक कौंसिल में होगी चर्चा
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन 20 मार्च से शुरू हो सकता है। वहीं, प्रवेश परीक्षा 12 मई से शुरू कराए जाने की तैयारी है। मंगलवार को हुई इविवि प्रवेश समिति की बैठक आवेदन एवं परीक्षा तिथि पर सहमति बन गई। हालांकि, संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) में प्रश्नपत्र के प्रारूप में बदलाव के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन सकी। इस मामले में अब 27 फरवरी को होने वाले एकेडमिक कौंसिल की बैठक में चर्चा की जाएगी।
इविवि की प्रवेश परीक्षाएं निजी एजेंसी के माध्यम से कराई जाती हैं और इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है। टेंडर 11 मार्च को खुलेगा। पिछले कई वर्षों से पहली बार में टेंडर फाइनल नहीं हो पा रहा है। एजेंसियों की ओर से टेंडर न डाले जाने के कारण इविवि प्रशासन को दो से तीन बार टेंडर जारी करना पड़ता है। इसलिए इविवि प्रशासन के लिए इस बार भी समय से एजेंसी का चयन कर पाना चुनौती होगी। अगर पहली बार में टेंडर फाइनल हो जाता है तो 20 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगर एजेंसी के चयन में देरी होती है तो आवेदन की प्रस्तावित तिथि टल सकती है। बैठक में यह सहमति भी बनी कि स्नातक, परास्नातक, संयुक्त शोध प्रवेश प्रवेश परीक्षा 12 से 27 मई तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में क्रेट के प्रश्नपत्र के प्रारूप में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा गया लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। प्रस्ताव था कि क्रेट में प्रश्नपत्र में सभी सवाल वस्तुनिष्ठ प्रकार के हों, ताकि कॉपियां समय से जांची जा सकें और प्रवेश परीक्षा के परिणाम में देरी न हो। प्रवेश समिति की बैठक में निर्णय न हो पाने के कारण अब यह मामला एकेडमिक कौंसिल की बैठक में रखा जाएगा। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पूरी कोशिश होगी कि एजेंसी का चयन तय समय सीमा पर हो जाए। प्रयास यही है कि 15 मार्च के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाए और मई में परीक्षा करा ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed