फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university au entrance exam ended know when result will come

इविवि की प्रवेश परीक्षा पूरी, जानें कब आएगा रिजल्ट?

Tue, 06 Oct 2020 05:53 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
allahabad university au entrance exam ended know when result will come
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा सोमवार को पूरी हो गई। प्रवेश परीक्षा के आखिरी दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति 68.95 फीसदी रही। 15 अक्तूबर से प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट पाठ्यक्रमवार जारी होंगे और इसी के साथ प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार काउंसलिंग ऑनलाइन होगी। इविवि प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। अभ्यर्थी घर बैठे प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


इविवि में प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सोमवार को सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे की पहली पाली में बीवोक फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी एवं एमएससी न्यूट्रिशनल साइंस और दोपहर तीन से शम छह बजे की दूसरी पाली में बीवोक इन मीडिया स्टडीज, बीए इन मीडिया स्टडीज एवं एमवोक इन मीडिया स्टडीज की परीक्षा थी। इसके साथ ही दोपहर तीन से शाम पांच बजे की पाली में एमएससी बायोकेमेस्ट्री की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की गई। पांच राज्यों के 10 शहरों में केवल ऑनलाइन मोड में हुई प्रवेश के लिए 1047 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 722 परीक्षार्थी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन


पहली पाली की प्रवेश परीक्षा के लिए 420 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 299 यानी 71.19 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 737 अभ्यर्थियों में से 423 परीक्षार्थियों (67.46 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा पूरी होने के बाद प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया। कि 15 अक्तूबर से प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे पहले स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम आएगा। रिजल्ट जारी होते ही काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर इस बार प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने की योजना है, ताकि प्रवेश भवन पर अभ्यर्थियों की भीड़ इकट्ठा न हो। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। अभ्यर्थी घर बैठे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों में इस बार प्रवेश के लिए इस बार न्यूनतम अर्हता अंक की बाध्यता नहीं होगी। वहीं, प्रवेश परीक्षा में माइनस मार्किंग लागू न होने से मेरिट में कटऑफ काफी ऊपर जा सकता है। इविवि में पिछले कुछ वर्षों से व्यवस्था लागू की गई थी कि प्रवेश के लिए वही अभ्यर्थी अर्ह माने जाएंगे, जो प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित कुल अंकों के मुकाबले न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम अर्हता अंक 30 फीसदी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 27 फीसदी निर्धारित था।


न्यूनतम अर्हता अंक निर्धारित होने के कारण पिछली बार कई कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नहीं मिल रहे थे और सीटें बड़ी संख्या में खाली छूट रहीं थीं। इसी वजह से कॉलेजों में न्यूनतम अर्हता अंक की बाध्यता समाप्त करनी पड़ गई थी और इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सकी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस बाद न्यूनतम अर्हता अंक की बाध्यता लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed