{"_id":"5d0149dabdec2207903d7790","slug":"au-ba-bsc-last-year-result-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में बीए, बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में बीए, बीएससी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित
Thu, 13 Jun 2019 12:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बीएससी एवं बीए अंतिम वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इसमें बीए के 6858 परीक्षार्थियों में से कुल 5973 पास हो गए, जबकि 173 फेल हो गए। बीएससी के परिणाम में कुल 1358 परीक्षार्थियों में से 1097 पास और 48 फेल हो गए।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरके सिंह की ओर से जारी परिणाम में बीए में 1191 प्रथम श्रेणी, 3897 द्वितीय श्रेणी और 885 तृतीय श्रेणी में पास हुए। 624 परीक्षार्थियों को द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह, 18 को अनुचित साधन के उपयोग का दोषी पाया गया है। विवि ने दो परीक्षार्थियों का परिणाम रोका है, जबकि तीन का परिणाम अपूर्ण पाया गया। 65 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इसी तरह बीएससी अंतिम वर्ष के परिणाम में 453 प्रथम श्रेणी, 567 द्वितीय श्रेणी एवं 77 तृतीय श्रेणी में पास हुए। 194 परीक्षार्थियों को द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह पाया गया है जबकि तीन को अनुचित साधन के उपयोग का दोषी पाया गया है। परीक्षा में पंजीकृत कुल 1358 छात्रों में से 16 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन