{"_id":"5977a7354f1c1bb3088b4698","slug":"au-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए में प्रवेश की खिड़की बंद, बीकॉम के लिए फिर खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए में प्रवेश की खिड़की बंद, बीकॉम के लिए फिर खुलेगी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए में प्रवेश की खिड़की मंगलवार से बंद हो गई लेकिन बीकॉम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को एक मौका और मिल गया है। बीए में मंगलवार को 131 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। इनमें सामान्य वर्ग के 41 छात्र एवं 12 छात्राएं, ओबीसी वर्ग के तीन छात्र एवं दो छात्राएं, एससी वर्ग के 51 छात्र एवं 22 छात्राएं शामिल है। इसके साथ ही बीए की 3680 सीटों में 3203 सीटें फुल हो गई हैं। बाकी सीटें इसलिए खाली रह गई, क्यों कि बेहतर सब्जेक्ट कॉम्बिेशन न मिलने के कारण अभ्यर्थी अब दाखिला लेने को तैयार नहीं हैं।
हालांकि पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस बार बीए की ज्यादा सीटों पर दाखिला हुआ है। काफी समय से तीन हजार से भी कम सीटों पर ही दाखिला हो पा रहा था। वहीं, बीकॉम में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को एक मौका और मिला गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 28 जुलाई को प्रवेश भवन बुलाया गया है। मंगलवार को परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 284 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया। एमकॉम में तीन, एमए में 177, एमएससी मे 64 और एलएलएम में 40 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लया।