फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   atul maheshwari scorlarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 13 को

Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scorlarship exam
exam allahabad
 ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 इलाहाबाद एवं प्रतापगढ़ में 13 नवंबर होगी। परीक्षा में इलाहाबाद में कुल 4353 एवं प्रतापगढ़ में 1079 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इलाहाबाद में परीक्षा दो पाली और प्रतापगढ़ में एक पाली में परीक्षा होगी। इलाहाबाद में नौवीं एवं दसवीं के 1988, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के 2365, कुल मिलाकर 4353 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रतापगढ़ में नौवीं एवं दसवीं के 528 और ग्यारहवीं एवं बारहवीं से 551 अर्थात 1079 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इलाहाबाद एवं प्रतापगढ़ में कुल मिलाकर 5432 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

0 अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो पाली में नौवीं-दसवीं पहली पाली, ग्यारहवीं-बारहवीं दूसरी पाली में होगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी। परीक्षा में मोबाइल, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट प्रतिबंधित है। दृष्टिहीन अभ्यर्थी अपने साथ राइटर लेकर आएं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र
0 ‘अमर उजाला’ की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सिविल लाइंस के विनायक सिटी स्क्वायर स्थित दस्तक-कैरियर कोचिंग को केन्द्र बनाया गया है। यह केंद्र  विनायक सिटी स्क्वायर सरदार पटेल मार्ग, सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 प्रतापगढ़ में प्रभात एकेडमी, अष्टभुजा नगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह दस बजे से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
मेल से ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
फार्म भरते समय विद्यार्थियों ने जो ई-मेल आईडी फार्म में भरा था, उसी ई-मेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजे गए हैं। ई-मेल में एक अटैचमेंट है जो पीडीएफ के रूप में है, इसे खोलकर परीक्षार्थी प्रिंट निकाल सकते हैं। यही आपका एडमिट कार्ड है। परीक्षार्थी एडमिड कार्ड डाउनलोड करने केलिए सबसे पहले अपना मेल खोलें, आपके मेल में एडमिट कार्ड लिखा हुआ एक मेल दिखेगा। उस पर क्लिक करें, क्लिक करने पर एक पीडीएपॅ लिखा हुआ बाक्स खुलेगा, उसे क्लिक करके एडमिड कार्ड डाउनलोड करके सेव करें, फिर एसका प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed