{"_id":"58277c2a4f1c1bc932b3b764","slug":"atul-maheshwari-2-016-scholarship-exam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 आज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation
- फोटो : Youtube Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 की तैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा इलाहाबाद एवं प्रतापगढ़ में रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा इलाहाबाद में 4353 एवं प्रतापगढ़ में 1079 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इलाहाबाद एवं प्रतापगढ़ में मिलाकर 5432 परीक्षार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इलाहाबाद में दो पाली में जबकि प्रतापगढ़ में एक पाली में परीक्षा होगी।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो से चार बजे के बीच होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। सुविधा के लिए नौवीं-दसवीं के छात्रों की परीक्षा पहली पाली जबकि ग्यारहवीं-बारहवीं के परीक्षार्थी दूसरी पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।
फार्म भरते समय विद्यार्थियों ने जो ई-मेल आईडी फार्म में भरी थी, उसी पर एडमिट कार्ड भेजे गए हैं। भेजे गए ई-मेल में एक अटैचमेंट है जो पीडीएफ के रूप में खुलेगा। इसे खोलकर परीक्षार्थी प्रिंट ले सकते हैं। यही आपका एडमिट कार्ड है।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2016 के एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, वे http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउन लोड कर सकते हैं। सबसे पहले इस लिंक को गूगल में डालें। अब आपके सामने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 खुलेगा और उसके नीचे डाउन लोड एडमिट कार्ड लिखा आएगा।
उसके नीचे दो खाने बने हैं, पहले ई-मेल आईडी डालने को कहा गया है और दूसरे में मोबाइल नंबर (जो आपने फार्म में डाला था) डालें। आप दोनों में से कोई भी एक चीज डालकर नीचे सम्मिट बटन पर क्लिकरें। उसके बाद नीचे नाम चुनने को कहा जाएगा। क्याेंकि एक ही नाम के कई विद्यार्थी हो सकते हैं। जैसे ही आप अपना नाम चुनेंगे, उसके नीचे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें लिखा आएगा। आप उसे जैसे ही क्लिक करेेंगे आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा। आप उसका प्रिंट ले लें।
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
परीक्षा केंद्र
0‘अमर उजाला’ की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सिविल लाइंस के विनायक सिटी स्क्वायर स्थित दस्तक-कैरियर कोचिंग को केंद्र बनाया गया है। यह केंद्र विनायक सिटी स्क्वायर सरदार पटेल मार्ग, सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर है।
0 प्रतापगढ़ में प्रभात एकेडमी, अष्टभुजा नगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह दस बजे से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।