फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempts to spoil the atmosphere of Kerala said Governor Arif Mohammad

केरल का माहौल बिगाड़ने की कोशिश: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद बोले- देश में सबके साथ हो रहा समान व्यवहार

Wed, 24 May 2023 10:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 May 2023 10:25 PM IST
सार

पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म को नहीं देखा है। इसलिए उसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।

विज्ञापन
Attempts to spoil the atmosphere of Kerala said Governor Arif Mohammad
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बुधवार को प्रयागराज पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संवाददाताओं से हुई अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पिछले 20-25 वर्षों  से केरल का माहौल एवं छवि बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रही फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने इस फिल्म को नहीं देखा है। इसलिए उसके बारे में कुछ भी नहीं कह सकता।

विज्ञापन


राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा कि केरल में वर्तमान समय सबके साथ कानूनी तौर पर समान व्यवहार होता है। बागेश्वर घाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यपाल ने उसे अनुचित बताया। कहा कि भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से हम सनातनी हिंदू हैं। देश में संविधान का राज है। यहां सबके साथ समान व्यवहार होता है और आगे भी होता रहेगा। 

विज्ञापन

 

सर सैयद अहमद ने भी कहा था मुझे हिंदू कहो। आज जो भी विरोध हो रहा है वह मात्र राजनीतिक है। इससे पहले पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके निवास गए। वहां उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहु कविता यादव त्रिपाठी से उन्होंने मुलाकात की। कहा कि पंडित जी से उनका संबंध 1975 से है। वह मुझे बहुत स्नेह देते थे। समय-समय पर मैं उनसे तमाम मामलों में विधिक सलाह लेता था। उनके जाने से मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे परिवार का कोई सदस्य मुझे छोड़कर चला गया। राज्यपाल भाजपा नेता राकेश शुक्ला के ऑकलैंड स्थित आवास पर भी गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed